{"_id":"6568bffa6d9d78aa0e050756","slug":"10-thousand-students-took-the-exam-in-two-shifts-today-there-will-be-7-subjects-sirsa-news-c-128-1-sir1002-10829-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो शिफ्टों में 10 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, आज 7 विषयों की होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो शिफ्टों में 10 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, आज 7 विषयों की होगी
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय व संबंधित महाविद्यालयों में स्नातक की परीक्षा का वीरवार को आयोजन किया गया। इसमें वीरवार को 10 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने अलग-अलग चार विषयों की परीक्षा दी।
शहर में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय से संबंधित राजकीय नेशनल कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, सीएमके, जेसीडी में स्नातक की परीक्षाओं को आयोजन किया जा रहा है। इन परीक्षाओं का आयोजन 31 परीक्षा सेंटरों पर किया जा रहा है। वीरवार को हिंदी, केमिस्ट्री, बॉयोटेक्नोलाॅजी के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में हुई। वहीं प्रिंसिपल्स ऑफ मार्केटिंग की परीक्षा शाम की शिफ्ट में हुई। सुबह की शिफ्ट में करीब 8 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं शाम की शिफ्ट में करीब 2 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक किया गया। वहीं शाम की शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन 2 बजे से लेकर 5 बजे तक किया गया। वहीं परीक्षा के दौरान किसी विद्यार्थी को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। रोल नंबर जारी होने व सेंटर न होने की जो विद्यार्थियों की समस्या आ रही थी। उसे विश्वविद्यालय की ओर से दुरुस्त करवा दिया गया। इस कारण शांतिपूर्वक परीक्षा का आयोजन किया गया।
-- -- -
आज होगी 7 विषयों की परीक्षा
शुक्रवार को स्नातक के 7 विषयों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुबह की शिफ्ट में बीए जर्नल प्रथम सेमेस्टर के इक्नॉमिक्स, बीएससी विषय की अंग्रेजी, बीकॉम की अंग्रेजी, बीबीए की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। वहीं शाम की शिफ्ट में तीसरे सेमेस्टर की बीए की अंग्रेजी, बॉटोनी, फिजिक्स की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्नातक की वीरवार को चार विषयों की परीक्षा हुई। इस दौरान चार विषयों में 10 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शांतिपूर्वक परीक्षा का आयोजन किया गया। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई।
-
शैलेंद्र सिंह हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।