{"_id":"5f08b3b58ebc3e63b25a004b","slug":"10-more-case-corona-positive-sirsa-news-rtk5634522180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस नए मरीज, तीन दिन में मिल 44 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस नए मरीज, तीन दिन में मिल 44 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में सर्वे करती आशा वर्कर्स।
- फोटो : Sirsa
जिले में शुक्रवार को दस नए संक्रमित मरीज मिले है जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 185 हो गया है। वहीं 112 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं 429 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जिले में बीते तीन दिनों में कोरोना संक्रमण के 44 मामले सामने आ गए हैं जिसमें जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।
जानकारी अनुसार दस और मिले संक्रमितों में से तीन संक्रमित जेजे कॉलोनी के संक्रमित के संपर्क में आए थे जिस कारण वह संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सात लोग बाहर से जिले में लौटे हैं जो संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें कीर्ति नगर में कोलकाता से लौटा युवक संक्रमित पाया गया है। भादरा बाजार में हिसार से लौटा एक युवक, मेला ग्राउंड में उत्तर प्रदेश से लौटा युवक, रोडी गेट में बिहार से लौटा एक युवक, खेरपुर में संपर्क में आने से युवक, जोधकां में गुजरात से लौटा युवक और रचना पैलेस के पास बिहार से लौटा युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनको स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में भर्ती कर आइसोलेट कर दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आए तथा कंटेनमेंट जोन में सभी लोगों के सैंपल ले रहा है। क्योंकि सामुदायिक संक्रमण शुरू हो चुका है जिस कारण सभी लोगों के सैंपल करने जरूरी है।
उच्चाधिकारियों ने विभाग से मांगी जानकारी : जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी भी इस पर सिविल सर्जन से जानकारी ले रहे हैं कि जिले में एक दम से इतने केस क्यों बढ़ रहे हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग के एसीएस विकास अरोड़ा ने सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन से पूछा कि इन दिनों सिरसा में केस बढ़ने का कारण क्या है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जवाब में बताया कि ज्यादातर लोग बाहर से आ रहे हैं जिस कारण ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं और वहीं स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन लगभग 600 लोगों की जांच शुरू कर दी है जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
जिले में 10125 लोगों की हुई जांच : पूरे जिले में अभी तक 10125 लोगों की जांच की गई है। जिसमें 9432 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। वहीं 185 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है और 429 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जिले में संक्रमण से ठीक होने वाला आंकड़ा 112 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को शिव चौक के रहने वाले युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने युवक को होम क्वारंटीन कर दिया है।
शुक्रवार को जिले में दस लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं अभी 429 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी लोगों की जांच कर रही है। जो भी संदिग्ध पाया जा रहा है उसका सैंपल लिया जा रहा है। -डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।