{"_id":"60b672588ebc3e14c3238a85","slug":"10-mm-rain-in-the-district-sirsa-news-rtk611091548","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दस एमएम बारिश, अंधड से 342 पोल टूटे और 6 ट्रांसफार्म गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दस एमएम बारिश, अंधड से 342 पोल टूटे और 6 ट्रांसफार्म गिरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार रात्रि को तेज आंधी के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी और बारिश के कारण जिले भर में 342 बिजली के पोल टूट गए। इतना ही नहीं 6 जगहों पर ट्रांसफार्मर भी गिर गए। जिसमें से रानियां के जीवनगर क्षेत्र में बिजली गिरने से दो ट्रांसफार्मर नष्ट हो गए। बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में स्थित उपभोक्ता शिकायत केंद्र में शाम चार बजे तक करीब 300 शिकायतें दर्ज की गई। लोगों ने फ्यूज उड़ने और बिजली सप्लाई बाधित होने की शिकायतें दर्ज करवाई। वहीं शहर में पांच एमएम बारिश से अग्रसेन कालोनी में जलभराव हो गया।
सोमवार रात्रि को तूफान के बाद तेज बारिश हुई। सिरसा में पांच एमएम, चोपटा में दस एमएम, रोडी में पांच एमएम, अबूबशहर में दो एमएम, कालांवाली में चार एमएम बारिश हुई। जिले में सबसे अधिक बारिश चोपटा क्षेत्र में हुई। बारिश व तूफान के कारण बिजली निगम को खासा नुकसान हुआ। निगम के करीब 342 पोल टूट गए और 6 ट्रांसफार्मर नष्ट हो गए। बिजली निगम ने अपने सभी फीडर शट डाउन कर दिए। जिससे कि बिजली सप्लाई बाधित रही। बारिश बंद होने के बाद बिजली निगम ने दोबारा सप्लाई चालू की। हालांकि शहरी क्षेत्र में रात को ही बिजली सप्लाई चालू कर गई। परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यस्था दुरुस्त करने का काम जारी था।
पांच एमएम बारिश से अग्रसेन कालोनी में जलभराव
शहर में पांच एमएम बारिश से अग्रसेन कालोनी में जलभराव हो गया। कालोनी की पांच नंबर और आठ नंबर गली में पानी जमा हो गया। कालोनी निवासी रिटायर्ड बीएसएनएल अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग ने बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं की। जब भी बारिश होती है गली में टैंकर से ही पानी निकाला जाता है। सीवरेज ब्लॉक हो जाते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने सालों बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
तूफान के कारण जिले में 342 पोल टूट गए है। जिन जगहों पर फाल्ट आया था, उन्हें ठीक करके सप्लाई चालू करवा दी गई है। -चंद्रशेखर जाखड़, एसई, बिजली निगम, सिरसा।