{"_id":"60a3e8f98ebc3eb2a10dd295","slug":"10-dies-from-corona-sirsa-news-rtk609028576","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मरने वालों का 300 से पार पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मरने वालों का 300 से पार पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।मंगलवार को छह महिलाओं सहित जिले में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई और 691 मरीज संक्रमित पाए गए है। 704 मरीजों ने मंगलवार को कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 302 लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है जबकि अब तक 25006 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है।
मंगलवार को सिरसा के गुसाईयाना में 69 वर्षीय बुजुर्ग, चक्का में 57 वर्षीय व्यक्ति, कोर्ट कॉलोनी की 61 वर्षीय महिला, शक्कर मंदोरी की 55 वर्षीय महिला, लुदेसर की 63 वर्षीय महिला, ढाणी बप्पा की 62 वर्षीय महिला, डबवाली की 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला, शेरगढ़ की 55 वर्षीय महिला, डबवाली का 42 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा का 41 वर्षीय व्यक्ति सहित 10 की मौत हो गई। इनमें से छह मरीज गांवों के रहने वाले और चार मरीज शहर के निवासी थी। वहीं मंगलवार को सिरसा में 281, डबवाली में 65, ऐलनाबाद में 121, कालांवाली में 36, ओढां में 24, नाथूसरी चोपटा में 43, माधोसिघाना में 22, रानियां में 26, चौटाला में 51, बडागुढ़ा में 22 सहित कुल 691 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
20 मरीजों की हालत गंभीर : कोरोना संक्रमण के कारण मृतकों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक कुल 4453 मरीज सक्रिय है। इनमें से 417 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 133 सरकारी अस्पताल में तो 284 निजी अस्पतालों में भर्ती है। 20 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले में अब 3324 मरीज होम आइसोलेट है। अब कोरोना संक्रमितों पाए जाने का रेशों भी 7.33 तक पहुंच गया है। जबकि कोरोना से 80.98 फीसदी लोग ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 340845 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 25006 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। अभी 632 के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
33 केंद्रों 2168 लाभार्थियों को लगी कोरोना वैक्सीन : मंगलवार को जिले के 33 केंद्रों पर लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया चलाई गई। दिनभर 2168 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। 18 से अधिक आयु वाले 1553 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। वहीं 45 से अधिक आयु वाले 436 ने पहली डोज और 26 ने दूसरी डोज लगवाई है। 60 से अधिक आयु वाले 102 ने पहली डोज और 14 ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। जिले में अब तक 239592 वैक्सीन की डोज लाभार्थियों को लग चुकी है। इनमें से 186432 लाभार्थियों ने पहली डोज और 53160 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बालेश बांसल ने बताया कि बुधवार को भी 18 से अधिक लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी।