{"_id":"613e40bb8ebc3eae394dd3d4","slug":"1-lakh-24-thousand-rupees-blown-from-the-account-by-asking-otp-sirsa-news-hsr6115063141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 1 लाख 24 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 1 लाख 24 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। क्षेत्र के गांव सालमखेड़ा निवासी एक व्यक्ति से ओटीपी पूछकर शातिरों ने उसे 1 लाख 24 हजार रुपये की चपत लगा दी। कुछ देर बाद जब उपभोक्ता के खाते से रुपये निकासी का मैसेज आया तो उसे इस बारे पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस को दिए बयान में गांव सालमखेड़ा निवासी देवी किशन ने बताया कि 10 सितंबर की शाम को उसके पास एक नए नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपके मोबाइल सिम लेने के समय दिए गए दस्तावेज की वैधता समाप्त होने वाली है। उसने मुझे दस्तावेज भेजने के लिए कहा। जब उसने पूछा कि क्या दस्तावेज भेजने है तो उसने दोनों बैंक खातों के एटीएम व सीवीवी नंबर और जो ओटीपी आए वो बता देना। उसने जो ओटीपी उसके नंबर आए, फोन करने वाले व्यक्ति को बता दिए। उसके ओटीपी बताते ही उसके दोनों खातों से 1 लाख 24 हजार रुपये निकल गए। फोन करने वाला अपने आप को जियो केयर से बता रहा था। उन्होंने कई बार उसके नंबर पर संपर्क किया, लेकिन फोन नहीं मिला। जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।