{"_id":"66cc50f812d0221cc80147be","slug":"shooter-manu-bhakar-honored-in-charkhi-dadri-mother-sumedha-bhakar-and-father-ramkishan-bhakar-praised-their-d-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सम्मान पाकर गदगद हुईं शूटर मनु भाकर, मां बोलीं- बेटी पर नाज, पिता ने किया गोल्ड मेडल का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सम्मान पाकर गदगद हुईं शूटर मनु भाकर, मां बोलीं- बेटी पर नाज, पिता ने किया गोल्ड मेडल का वादा
Mon, 26 Aug 2024 03:39 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:39 PM IST
सार
पेरिस ओलंपिक में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की शूटर मनु भाकर को सोमवार को चरखी दादरी में सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके माता-पिता भी कार्यक्रम में बेटी के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंची मनु भाकर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पेरिस ओलंपिक में देश के लिए दो मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर के लिए सोमवार को शहर की श्याम वाटिका में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले की सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाओं, नेताओं, खिलाड़ी, कोच और गण्यमान्य लोगों ने सम्मानित किया। जिलावासियों से सम्मान पाकर मनु व परिजन खुशी से गदगद हो उठे।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे मनु समारोह स्थल पर पहुंची। यहां मनु की मौसी, मामी, मामा व अन्य परिजनों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह मंच पर पहुंची तो लोगों ने एक- एक करके बधाई दी। मनु ने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने के लिए उसने जीतोड़ मेहनत की थी, लेकिन कांस्य पदक तक पहुंच पाई। अपनी सफलता को नकारात्मक लेने के बजाय सकारात्मक लूंगी। स्वर्ण पदक न सही लेकिन वहां तक पहुंचने का अनुभव मिला। सम्मान पाकर बहुत खुशी हुई और अब आगे खूब मेहनत करके पदक लाने का प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि मुझे मनु की उपलब्धि पर नाज है। उसने 12 घंटों तक मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं उनके पिता रामकिशन भाकर ने कहा कि उसके पदक जीतने से जितनी खुशी देशवासियों को हुई है, मुझे तो सबसे ज्यादा खुशी है। अब मनु से आगामी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम फिर रोशन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन