फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   shoot on young man, critical

युवक को गोली मारी, गंभीर

Sun, 22 Dec 2013 10:27 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
बहादुरगढ़/ब्यूरो। Updated Sun, 22 Dec 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
shoot on young man, critical
हरियाणा में बहादुरगढ़ के दुल्हेड़ा गांव में एक युवक को गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
विज्ञापन


युवक को दो गोलियां लगी हैं। हमलावर कार में सवार हो मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दुल्हेड़ा गांव निवासी जगबीर दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे अपने बेटे के किसी कार्य के सिलसिले में स्कूल जाने के लिए स्कोर्पियो गाड़ी में सवार होकर चला।

वह गांव के बाहरी हिस्से में फिरनी के नजदीक था कि पैदल आ रहे दो युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी।

हमलावरों द्वारा चलाई गई 2 गोलियां जगबीर को लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमलावर सड़क के दूसरी ओर कुछ कदम के फासले पर खड़ी कार में सवार होकर झज्जर की ओर फरार हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जगबीर के परिजनों को सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया। आईसीयू में भर्ती जगबीर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घायल युवक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में गांव छुड़ानी के निवासी सुधीर, सत्यवान और दो अन्य पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed