फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   seven injured in road accident

रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर, सात घायल

Thu, 03 Oct 2013 09:17 PM IST
बवानीखेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
बवानीखेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो। Updated Thu, 03 Oct 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
seven injured in road accident
हरियाणा में गांव जाटू लोहारी के पास हरियाणा रोडवेज की बस और टेंपो के बीच हुई टक्कर में दो महिलाओं, एक लड़की समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को भिवानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज बस भिवानी से हांसी जा रही थी और टेंपो सवार भिवानी आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार गांव जाटू लोहारी में सैय्यद मंदिर के पास हरियाणा रोडवेज और टेंपो के बीच टक्कर हो गई। गांव पुर निवासी कृष्ण पुत्र भरथुराम, भिवानी के पटेल नगर निवासी कविता पत्नी नेरश, गांव बलंभा निवासी संजीव कुमार, गांव पुर निवासी बबीता पत्नी राजेश, भिवानी के सेक्टर-13 निवासी अमित पुत्र नंदलाल, गांव पुर निवासी नीतू पुत्री राजेश और बासिया भवन क्षेत्र निवासी कश्मीरी लाल घायल हो गए।

घायलों को एक अन्य वाहन में भिवानी के सरकारी अस्पताल लाया गया। घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed