फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sensational disclosure in the case of abortion in Haryana

हरियाणा में गर्भपात के मामले में सनसनीखेज खुलासा

Sat, 04 Jan 2014 12:55 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jan 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
Sensational disclosure in the case of abortion in Haryana
हरियाणा के गली मोहल्लों में खुलेआम चल रहा लिंग जांच का धंधा दिल्ली तक फैला है।
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर दिल्ली में ऐसे मामलों को जांच के लिए भेजते हैं। इसके बाद गर्भ में लड़की का भ्रूण होने पर उसका अवैध गर्भपात हरियाणा में बैठे झोलाछाप करते हैं।
बहादुरगढ़ में एक झोलाछाप पर की गई सख्ती से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दिल्ली तक पहुंच गए हैं।
देर शाम दिल्ली के रोहिणी इलाके में मारे गए छापे के बाद यह खुलासा हुआ है।
यहां हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने एक डिकोय पेशेंट (मरीज के रूप में महिला) को भेजा और स्वास्थ्य विभाग के जाल में अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक फंस गया।
हरियाणा के एनएचएम के एमडी ने इस मामले में दिल्ली सरकार के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव सुभाष दास से बात की। उन्होंने दिल्ली के एसडीएम को मौके पर भेजा।
छह हजार रुपये लेकर अल्ट्रासाउंड संचालक ने महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण को लड़का घोषित कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग को दिल्ली के इस केंद्र का पता बहादुरगढ़ में पकड़ी गई महिला झोलाछाप डाक्टर से मिला था, जिसके आधार पर यह रेड की गई।
विभाग को यहां से बरामद एक डायरी से 500 गर्भपात होने का पता चला था, जिनके तार झज्जर, बहादुरगढ़ और फरीदाबाद के भी अल्ट्रासाउंड सेंटरों से जुड़े थे। यहां पर छापे मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


पूरी संभावना है कि दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद मरीज बहादुरगढ़ की महिला झोलाछाप के पास गर्भपात करवाने आते रहे होंगे। हम इस मामले की सभी पर्तें उधेड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. राकेश गुप्ता, एमडी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed