फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Seeking reservation also in private jobs : Geeta Bhukkl

प्राइवेट नौकरियों में भी मिले आरक्षण : गीता भुक्कल

Thu, 12 Dec 2013 12:33 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Dec 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
Seeking reservation also in private jobs : Geeta Bhukkl
समाज कल्याण मंत्री और हरियाणा कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष गीता भुक्कल ने मांग की है कि सरकारी नौकरियों की तर्ज पर प्राइवेट नौकरियों में अनुसूचित जाति को आरक्षण मिलना चाहिए ताकि वे मुख्यधारा में जुड़ सकें।
विज्ञापन


भुक्कल बुधवार को हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय पर विभाग की बैठक में बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और कांग्रेस संगठन का बेहतर समन्वय है।
इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक का मकसद अनुसूचित जाति के कल्याण से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए पदाधिकारियों के सुझाव जानना था।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के अलावा मुख्य संसदीय सचिव जयवीर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री मीना मंडल, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, बंता राम वाल्मीकि और सब जिलों से आए पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुक्कल ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति के बच्चों को शिक्षा तथा खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं चल रही हैं।

सरकारी सेवाओं में अनुसूचित जाति के बैकलॉग पूरा करने के प्रयास जारी हैं। अनुसूचित जाति को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का पुनर्गठन किया जाएगा। इसे अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। बूथ स्तर से राज्य स्तर तक पार्टी इकाई अधिक मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सहयोग से तीसरी बार भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और लोकसभा में भी कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed