फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Schools Teach war saga

स्कूलों में पढ़ाएं भारत-चीन जंग के शहीदों की गाथा

Sun, 20 Oct 2013 11:03 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
Schools Teach war saga
रेजांगला युद्ध स्मारक पर रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सभा में रेजांगला शौर्य समिति की ओर से 1962 की भारत-चीन लड़ाई की 51वीं वर्षगांठ पर शहीदों को याद किया गया।

रेजांगला मोर्चे समेत 20 अक्तूबर से 21 नवंबर 1962 के बीच शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संजय राव की अध्यक्षता में एक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से अनुरोध किया गया कि 1962 की लड़ाई में शहीद हुए प्रदेश के जवानों की शहादत का स्कूल कॉलेज के पाठ्यक्रम में गुणगान शामिल किया जाए।

रेजांगला शौर्य समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हनुवंत सिंह रतनथल, मेहताब सिंह झाल, रामअवतार श्यामनगर, सुंदरलाल गुजरवास, सूरजभान बास बिटोड़ी, सुमेर सिंह नांधा, माघो सिंह खोल, शहजाद खरखड़ी, शिवनारायण मायन, पतराम पातूहेड़ा, श्योनाथ सिंह कसौली, मोल्हड़, उदमीराम भूड़ला, बलबीर सिंह मूंदी, महताब सिंह कोसली और रामस्वरूप बोहका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed