फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   SC / ST Commission, in the case of misconduct reprimand imposed SP Bhiwani

एससी/एसटी आयोग ने दुराचार के मामले में भिवानी के एसपी को लगाई फटकार

Mon, 02 Dec 2013 10:48 PM IST
तोशाम/भिवानी/ब्यूरो
तोशाम/भिवानी/ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
SC / ST Commission, in the case of misconduct reprimand imposed SP Bhiwani
हरियाणा के जिला भिवानी के एक गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षक द्वारा दसवीं की छात्रा से दुराचार के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग ने सोमवार को भिवानी के पुलिस अधीक्षक मितेश जैन को तलब किया।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष पीएल पूनिया ने पुलिस अधीक्षक को फटकार लगाते आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

आयोग के सामने पुलिस अधीक्षक की ओर से पेश रिपोर्ट में छात्रा से दुराचार की पुष्टि हुई है। आयोग ने छात्रा के परिजनों से इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई के बारे में भी पूछताछ की। आयोग में अगली सुनवाई 30 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को छात्रा ने शिक्षक पर दुराचार का आरोप लगाया था। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर शिक्षक की खासी पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल स्टाफ के सभी सदस्यों का तबादला किए जाने की मांग की थी। इसके अलावा नए शिक्षकों की नियुक्ति के बाद ही स्कूल खोलने की चेतावनी दी थी।

शिक्षा विभाग ने आसपास गांवों के स्कूलों से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा। इस मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी अमित भाटिया को सौंपा गया।

इसके बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. पीएल पूनिया ने एसपी भिवानी को तलब कर केस की स्टेटस जानी। एसपी आयोग के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश हुए। इस दौरान आयोग ने लड़की के परिजनों को भी बुलाया था।



30 को होगी अगली सुनवाई
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता रामधन ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के चेयरमैन, भिवानी के पुलिस अधीक्षक और पीड़ित छात्रा के परिजनों से वे मिले थे।

आयोग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस अधीक्षक को फटकार लगाते मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि आयोग ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 दिसंबर निर्धारित की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक मितेश जैन से संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed