फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Satbir Singh became the Deputy Commissioner of Rohtak

रोहतक को मिला नया डीसी: दो हफ्ते से खाली था पद, इन्हें मिली नियुक्ति

Thu, 20 Aug 2026 07:07 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 07:07 PM IST
सार

आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के सीईओ सतबीर सिंह को रोहतक का उपायुक्त लगाया गया है। रोहतक में उपायुक्त की कुर्सी पिछले दो हफ्ते से खाली थी। 
 

विज्ञापन
Satbir Singh became the Deputy Commissioner of Rohtak
सतबीर सिंह, रोहतक के नए डीसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के सीईओ सतबीर सिंह को रोहतक का उपायुक्त लगाया गया है। रोहतक में उपायुक्त की कुर्सी पिछले दो हफ्ते से खाली थी। 
विज्ञापन


छह अगस्त को हरियाणा सरकार ने तत्कालीन उपायुक्त सचिन गुप्ता का तबादला कर दिया था। उनकी जगह प्रदीप दहिया को नियुक्त किया गया, मगर 24 घंटे बाद उनका भी तबादला कर दिया गया था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त व हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार-2 को आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन


वहीं, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव व हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक प्रतिमा चौधरी को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed