फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Zoo's creatures are suffering from mercury, Tiger and Panther family getting relief from cooler

पारे से चिड़ियाघर के जीव बेहाल, कूलर से मिल रही टाइगर व पैंथर परिवार को राहत

Mon, 04 Apr 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Zoo's creatures are suffering from mercury, Tiger and Panther family getting relief from cooler
चिडि़या घर में दोपहर बाद निकला टाइगर। संवाद
रोहतक। गर्मी की तपिश जलाने लगी है। जिले में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने तापमान ने हर किसी को प्रभावित किया है। चिड़ियाघर के जीव भी इससे अछूते नहीं हैं। वन्य प्राणी विभाग ने इन जीवों खासकर टाइगर व पैंथर परिवार के लिए कूलर की व्यवस्था की है। कूलर की ठंडी हवा में ही इन जीवों की दोपहर कट रही है।
विज्ञापन

मार्च का अंत बेहद गर्म रहा। अप्रैल की शुरुआत भी भीषण गर्मी से हुई है। गर्म हवाएं चलने लगी हैं। इससे लोग परेशान हैं। मौसम के इस बदलते मिजाज से जीव-जंतु भी अछूते नहीं हैं। ये भी गर्मी से व्याकुल हैं।
विज्ञापन

पानी का छिड़काव व शेड दे रहे राहत
चिड़ियाघर के जीवों को गर्मी से राहत पहुंचाते हुए पानी का छिड़काव, ठंडक में रहने के लिए पानी के टब मुहैया करा जा रहे हैं। कहीं पेड़ों की छांव है तो कहीं शेड के जरिए छांव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूलर की हवा में कट रही दोपहर
टाइगर व पैंथर के लिए उनके एन्क्लोजर में ही पानी भरा गया है। यही नहीं, अलग से पानी का टैंक भी रखा गया है। इसके अलावा इनके एन्क्लोजर में बड़े कूलर लगाए गए हैं। इनकी दोपहर कूलर की ठंडी हवा में कट रही है।
गर्मी के हिसाब से दिया जा रहा खाना
चिड़ियाघर के जीवों का गर्मी में खास ख्याल रखा जा रहा है। इसमें उनका खाना-पीना मुख्य है। बढ़ते तापमान में उन्हें गर्मी के हिसाब से खाना दिया जा रहा है। गर्म स्वभाव के जीवों को डॉक्टर की देखरेख में डाइट दी जा रही है।

वर्जन:
तापमान तेजी से बढ़ा है। गर्मी में जीवों को राहत पहुंचाई जा रही है। इसके लिए बड़े कूलर भी लगवाए गए हैं। जीवों के खाने पीने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
- शिव रावत, मंडलीय अधिकारी, वन्य प्राणी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed