{"_id":"ca5ca2e33b949c0907b8685dc0c5cf8e","slug":"zoo-news-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सौरभ’ की मौत के बाद अब सता रही ‘शनि’ की चिंता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सौरभ’ की मौत के बाद अब सता रही ‘शनि’ की चिंता
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 25 Sep 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलियार मिनी जू में चार दिन पूर्व हुई सौरभ की मौत के बाद अब जू स्टाफ को तेंदूए ‘शनि’ की चिंता सताने लगी है।
शनि के अकेलेपन को देखते हुए विभाग की तरफ से आला अधिकारियों को उसका जोड़ा बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ-साथ तेंदूए का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है।
चार दिन पूर्व तिलियार जू के शेर ‘सौरभ’ की मौत हो गई थी। शेर की मौत के बाद जू में आकर्षण का केंद्र सिर्फ तेंदूआ बचा है।
ऐसे में स्थानीय अधिकारियों को उसकी चिंता सताने लगी है। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों को डर सता रहा है कि तिलियार में लंबे समय से तेंदूआ अकेला है। ऐसे में यदि अकेलेपन के कारण तेंदूए को कुछ हो गया तो तिलियार की पूरी शान खत्म हो जाएगी। इसलिए शेर की मौत के बाद अब विभाग ने पंचकूला हेड ऑफिस में प्रस्ताव भेजा है, जिसमें मांग रखी है कि शेर के नए जोड़े के साथ-साथ तेंदूए का भी जोड़ा बनाया जाए।
इसके लिए तिलियार में एक मादा तेंदूआ होना चाहिए। पंचकूला हेड ऑफिस से यह प्रस्ताव सेंट्रल जू अथॉरिटी भेजा जाएगा। इसके बाद ही तिलियार में मादा तेंदूआ आएगा। मादा तेंदूए के प्रस्ताव के साथ-साथ तिलियार स्टाफ को भी सख्त हिदायत दी गई कि शनि की देखरेख में कोई लापरवाही न बरती जाए। उसके खानपान से लेकर रहन-सहन तक का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
बाहरी डाक्टरों के भरोसे हो रहा जानवरों का उपचार
स्थानीय स्तर पर तिलियार जू के अधिकारी जानवरों की देखरेख को लेकर भले ही कितने भी दावे करते हो, लेकिन उच्च अधिकारियों की नजरों में यहां केे कोई मायने नहीं है। इससे ज्यादा और क्या हो सकता है कि इतने जानवरों के लिए यहां पर एक भी डाक्टर की पोस्ट तक नहीं है। किसी भी जानवर के बीमार होने पर बाहरी डाक्टरों के भरोसे ही उनका उपचार होता है। हालांकि स्थानीय स्तर पर बाहरी डाक्टरों से समय-समय पर जानवरों का चेकअप कराया जाता है और मामूली भी तबियत खराब होने पर तुरंत उसका उपचार होता है।
नहीं हुई किडनी फेल, हुई प्राकृतिक मौत
तिलियार जू के शेर को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि किडनी फेल होने के कारण उसकी मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, चार डाक्टरों की देखरेख में शेर का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि शेर की मौत उम्र पूरी होने के कारण सामान्य तरीके से हुई है। किडनी फेल होने का कोई कारण नहीं था।
शेर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण उम्र पूरी होना बताया गया है। जू में शेर के नए जोड़े के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही जू में नए शेर आ जाएंगे।
- श्याम सुंदर कौशिक, डिवीजन वर्ल्ड लाइफ ऑफिसर रोहतक