{"_id":"69975e4d50b6c899610a8bd5","slug":"youth-power-is-the-biggest-strength-of-the-nation-principal-rohtak-news-c-199-1-jnd1010-148777-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : प्राचार्य
विज्ञापन
19जेएनडी20: कार्यक्रम में मौजूद छात्र व स्टाफ। स्रोत संस्थान
जुलाना। कस्बे के शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ शमशेर सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डॉ सतपाल कौशिक ने शिरकत की।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशु गुप्ता ने कहा कि सात दिवसीय शिविर ने स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और एनएसएस जैसे मंच विद्यार्थियों को सामाजिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ते हैं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डॉ. सतपाल कौशिक ने युवाओं को समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने हरियाणवी गीतों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ विजेंद्र, दीपक भाखर, डॉ संजय, मीना राणा आदि मौजूद रहे।