फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth must be educated to keep them away from drugs: Harpal Singh Rana

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षित करना होगा : हरपाल सिंह राणा

Mon, 02 Feb 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 02 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Youth must be educated to keep them away from drugs: Harpal Singh Rana
43-रोहतक के सनसिटी में युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर बैठक करते खाप प्रतिनिधि। स्रोत : खाप
रोहतक। सनसिटी में रविवार को खाप प्रतिनिधियों ने युवाओं में बढ़ती नशे को लेकर बैठक की। दिल्ली के समाजसेवी हरपाल सिंह राणा की मांग पर रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप सिंह अहलावत, सर्वखाप संयोजक चौधरी महेंद्र सिंह नांदल, सर्व खाप प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक, देशवाल खाप प्रतिनिधि सुरेश देशवाल, हुड्डा खाप प्रतिनिधि और किसान नेता प्रदीप हुड्डा,समाज सेवक राजवीर मलिक ने बैठक की।
विज्ञापन

चौधरी हरपाल सिंह राणा ने कहा कि नशा करने वाले युवा दुराचार, व्यभिचार, चोरी, डकैती, लड़ाई-झगड़े व बलात्कार जैसे अपराधों में फंस जाते हैं। समाज के जिम्मेदार लोगों को युवाओं को इस रोग से दूर रहने के लिए शिक्षित और प्रशिक्षित करना होगा। चौधरी महेंद्र सिंह नांदल ने कहा कि गांवों में सूखा नशा बेचने वालों को चिह्नित कर सामाजिक दंड देना चाहिए।
विज्ञापन

रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप अहलावत ने बताया कि खाप प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक पिछले कई वर्षों से स्कूलों और कॉलेजों में नशा मुक्ति और चरित्र निर्माण पर व्याख्यान देने का काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं। मलिक खाप प्रतिनिधि समाजसेवी राजवीर सिंह ने कहा कि चरित्र निर्माण की पहली सीढ़ी परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed