फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth dies in police inheritance

पुलिस हिरासत में युवक की मौत

Sat, 13 Feb 2021 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in police inheritance
बहादुरगढ़। अपराध जांच शाखा पुलिस की हिरासत में शुक्र्रवार देर शाम एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

शहर से सटे नयागांव के निवासी दीपक उर्फ चौड़ा (28) को पुलिस की अपराध जांच शाखा-2 बहादुरगढ़ ने किसी आपराधिक मामले की जांच में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। शुक्रवार देर शाम पुलिस हिरासत में युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर युवक के परिजन सीआईए-2 के पुराना कोर्ट परिसर स्थित ऑफिस पहुंचे। पुलिस का कहना है कि युवक ने रजाई के कवर का कपड़ा फाड़कर फंदा लगा हवालात के गेट से लटककर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

दीपक के पिता सुभाष और ताऊ कृष्ण ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनको फोन से यह सूचना देकर बुलाया कि उनके बेटे को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए लाया गया है। सुभाष ने कहा कि पहली बात तो उनके बेटे को पुलिस ने झूठे आरोप में हिरासत में लिया और अब निर्ममता से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित परिवार ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। जहां शनिवार को उसका पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed