फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth dies in collision of two bikes on Indragarh-Gharonthi road

इंद्रगढ़-घरौंठी रोड पर दो बाइकों की टकराई में युवक की मौत

Tue, 03 May 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision of two bikes on Indragarh-Gharonthi road
इंद्रगढ़-घरौंठी रोड पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर में इंद्रगढ़ के एक युवक मुकेश की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इंद्रगढ़ निवासी संजय ने दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। सोमवार दोपहर में वह इंद्रगढ़ से घरौंठी की तरफ अपने बच्चों को लेने जा रहा था। रास्ते में सामने आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मुकेश सड़क पर गिर गया, जबकि वह बाल-बाल बचा। दूसरी बाइक को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। उसने अपने भाई को तत्काल पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed