{"_id":"6a5b87307a8a91edbe0496c7","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-while-crossing-the-tracks-rohtak-news-c-17-roh1019-890285-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 19 Jul 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
28 मृतक महिपाल। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। खरावड़ गांव के नजदीक शुक्रवार शाम को ट्रेन की चपेट में आने से कारोर गांव के महिपाल (22) की मौत हो गई। वह आईएमटी स्थित अमूल कंपनी में चालक की नौकरी करते थे। कारोर निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वे दो भाई व दो बहन हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिता प्रेम सिंह की 15 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। छोटे भाई महिपाल अमूल कंपनी में नौकरी करते थे। शुक्रवार शाम करीब सात बजे खरावड़ गांव के नजदीक रोहतक-दिल्ली रेलवे लाइन को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी सुरेंद्र नरवाल ने बताया कि महिपाल की मौत को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन