फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   youth arreset for other state

किशोरी से मिलने अन्य राज्य से पहुंचा युवक, हिसार पुलिस ने दबोचा,

Mon, 05 Apr 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
youth arreset for other state
शहर निवासी 15 वर्षीय किशोरी से मिलने के लिए दूसरे राज्य से आए एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी देने और उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में धारा 363, 366ए, 354डी, 511, 506, 12 पोक्सो और 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने उसे बताया कि उससे एक युवक सोशल मीडिया पर चैट करता है। वह अन्य राज्य से है और उससे मिलने हिसार आया है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उससे मिलने नहीं आई तो उसके भाई को उठवा देगा और घर आ जाएगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए अपनी बेटी को आरोपी द्वारा बुलाए पते पर भेजा। वहां जैसे ही आरोपी बिना नंबर की एक बाइक पर उसकी बेटी को बिठाकर ले जाने लगा तो उसे तुरंत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के साथ दो अन्य युवक और भी थे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed