{"_id":"e5839b0784c6ea49d79abca6c398f9b5","slug":"young-man-killed-by-a-sharp-weapon-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से युवक की हत्या
रोहतक
Updated Mon, 14 Jul 2014 02:36 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ स्थित एक निजी फैक्टरी मे काम करने वाले न्यू विजय नगर निवासी युवक की हत्या कर शव घर के पास फेंक दिया गया। विजय नगर की मुख्य गली में रविवार सुबह शव मिला। युवक की पहचान घटना स्थल से 200 मीटर दूर एक गली में रहने वाले अजीत के रूप में हुई।
थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने शव को पीजीआई के शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस ने अजीत के पिता धर्मबीर के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने बताया कि युवक की हत्या तेजधार हथियार से की गई है।
उसके सिर और माथे पर तेजधार हथियार के वार के बड़े और गहरे निशान हैं। ब्रेन मैटीरियल भी बाहर निकला हुआ था। उसकी हत्या मौके पर ही की गई है, क्योंकि बाहर से शव लाने का कोई निशान मौजूद नहीं है। आसपास की दीवारों पर भी खून के छींटे पड़े हुए थे।
विज्ञापन
24 वर्षीय अजीत के पिता धर्मबीर हैफेड में नौकरी करते हैं। अजीत बहादुरगढ़ स्थित चप्पल की फैक्ट्री में नौकरी करता था। रोजाना सुबह घर से निकलता और देर शाम वापस आता। शनिवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर गया था। रात करीब 10:30 बजे उसे फोन किया तो कहा कि खाना बना लो। थोड़ी देर में घर आ जाऊंगा। लेकिन वह रात को नहीं लौटा।
शरारती तत्वों में नाम था अजीत का
जांच अधिकारी एसआई धर्मबीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजीत मोहल्ले के शरारती तत्वों में शामिल था। कई बार मारपीट में भी उसका नाम सामने आया था। इस बात की भी चर्चा है कि शस्त्र अधिनियम के मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार भी कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सभी रिकॉर्ड साफ हो सकेंगे।
थाना शिवाजी कॉलोनी प्रभारी हरनारायण राठी और डीएसपी बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने मौका मुआयना कर ब्लड स्टेन समेत अन्य साक्ष्य जुटाकर उन्हें सील कर दिया। जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें गठित कर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। संभावना है कि हत्या करने वाले आसपास के ही हैं। मृतक के पूरे सर्कल की डिटेल्स निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।