फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man commits suicide in a well

कुएं में छलांग लगा युवक ने की खुदकुशी

Mon, 22 Feb 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide in a well
हिमांशु। फाइल फोटो
गांव सैमाण के एक युवक ने महम की बावड़ी में बने कुएं में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या से पूर्व हिमांशु (27) पुत्र इंद्रजीत ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने अपने साथ हुए किसी बैंकिंग धोखाधड़ी का जिक्र किया है। मृतक हिमांशु का परिवार फिलहाल महम में ही रह रहा है और वह शनिवार से घर से लापता था। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बावड़ी के सफाई कर्मचारी ने मुख्य कुएं के पास कपड़े, जूते, पेन तथा कुछ कागज देखे तो पुलिस को सूचित किया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक हिमांशु के पिता इंद्रजीत की महम में खाद, बीज की दुकान है। जानकारी के मुताबिक हिमांशु किसी बैंकिंग धोखाधड़ी का शिकार हुआ था। मामला कई लाख रुपये से जुड़ा होने का पता चला है। इस धोखाधड़ी के कारण वह स्वयं तथा उसका परिवार आर्थिक तंगी में आ गया।
विज्ञापन

बीमारियों का भी किया जिक्र
हिमांशु ने सुसाइड नोट में बीमारियों का भी जिक्र किया है। उसने अपने सिर पर बाल न होने, पेट की बीमारी, नशे की लत लगने, घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की बात भी कही है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मन तो करता है कि अपने साथ धोखा करने वालों की जान ले लूं, लेकिन वह किसी को मार नहीं सकता, बस अपनी जान दे सकता है। किसी वाहन से भी इसलिए नहीं टकरा सकता कि कोई निर्दोष चालक फंस जाएगा। इसलिए उसने डूबकर मरना चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed