फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Yoga training camp for DPE and PTI to begin today

डीपीई और पीटीआई के लिए शुरू होगा योग प्रशिक्षण शिविर

Sat, 07 Nov 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Yoga training camp for DPE and PTI to begin today
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद व हरियाणा योग काउंसिल के तत्वावधान में योग प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। सात दिवसीय शिविर में राज्य के सभी स्कूलों के डीपीई, पीटीआई और सामान्य अध्यापक हिस्सा लेंगे। इस शिविर का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी जिलों में एक साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से करेंगे। वह विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम को शिक्षामंत्री कंवर पाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महाबीर सिंह, परियोजना निदेशक डॉ. रजनीश गर्ग और हरियाणा योग परिषद के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य भी संबोधित करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिले में यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा। दोनों चरणों में कुल दो सौ डीपीई, पीटीआई व सामान्य अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये डीपीई, पीटीआई और सामान्य अध्यापक अपने-अपने स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में नियमित रूप से योगाभ्यास करवाएंगे। योग प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागी तैयार करेंगे। इससे विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिला परियोजना समन्वयक जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम चरण का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम राजीव गांधी खेल स्टेडियम के हॉकी ग्राउंड में 8 से 14 नवंबर तक रोजाना सुबह साढ़े सात से शाम साढ़े चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में सौ डीपीई, पीटीआई और सामान्य अध्यापक हिस्सा लेंगे। यह प्रशिक्षण हरियाणा योग परिषद के योग प्रशिक्षक देंगे। इसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed