{"_id":"60cf98198ebc3ec8476d937a","slug":"yoga-increases-mental-physical-and-spiritual-energy-dc-rohtak-news-rtk6139219105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है योग : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है योग : डीसी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन की ओर 50 जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम राजीव गांधी खेल परिसर में होने के अलावा शहर में ताऊ देवीलाल स्टेडियम, हुडा सिटी पार्क, मानसरोवर पार्क, पुराना आईटीआई ग्राउंड में भी कार्यक्रम होगा। सभी जगह कोरोना प्रोटोकॉॅल के साथ योग प्रशिक्षक 45 मिनट तक योगाभ्यास करवाएंगे।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है। योग मन को शांत रखने का अभ्यास है। अलग-अलग योग मुद्राएं व्यक्ति के शरीर को मजबूत और लचीला बनाती हैं। भाग-दौड़ के व्यस्त जीवन में ध्यान, स्थिरता और शांति प्रदान करता है। कोरोना महामारी के बीच योग का महत्व और बढ़ गया है। इससे श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से योग दिवस की रिहर्सल चल रही है। सोमवार को कार्यक्रम सुबह साढ़े छह बजे शुरू होगा।
तीसरे दिन भी हुई रिहर्सल
राजीव गांधी खेल परिसर में रविवार को भी रिहर्सल हुई। इसमें एडीसी महेंद्र पाल, एसडीएम राकेश सैनी, जिला आयुर्वेदिक अफसर डॉ. सुषमा नैन, जिला खेल अधिकारी शर्मिला समेत कई अधिकारी शामिल हुए। एडीसी महेंद्र पाल ने अंतिम तैयारियों को लेकर मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए।