{"_id":"6834d9cee7a6a5e404081138","slug":"yash-won-silver-medal-in-asian-boxing-rohtak-news-c-17-roh1020-660214-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एशियन बॉक्सिंग में यश ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एशियन बॉक्सिंग में यश ने जीता रजत पदक
Tue, 27 May 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 27 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
26सीटीके26...सोमवार को रोहतक के ज्योति प्रकाश स्कूल में यश का स्वागत किया। विद्यालय अध्यक्ष राज
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। यूथ अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक के यश ने 82 से 86 किग्रा में रजत पदक जीता।
यह प्रतियोगिता 10 से 24 मई तक श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 28 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मूलरूप से सोनीपत जिले के भैंसवाल गांव का निवासी हूं। सोमवार को रोहतक के ज्योति प्रकाश स्कूल में यश का स्वागत किया। विद्यालय अध्यक्ष राजीव मलिक ने यश को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यश ने शानदार प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन किया है। यश ने बताया कि उसने 2019 में खेलना शुरू किया।
यश ने बताया कि पिता मनोज कुमार बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, मां रितु गृहिणी व तीन भाई-बहन हैं। 2021-22 में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 2024 में स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 2023 में आरसी नेशनल खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।