फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   wwwp in india sangram

अपने देश में लड़ना चाहते हैं डब्ल्यूडब्ल्यूपी का संग्राम

Fri, 24 Jul 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 24 Jul 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका में देश का झंडा गाड़ने वाले संग्राम सिंह अब वतन में कुछ ऐसा करने वाले हैं जो यहां पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन


संग्राम डब्ल्यूडब्ल्यूपी (वर्ल्ड रेसलिंग प्रोफेशनल) की चैंपियनशिप अपने देश भारत में कराने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूपी फेडरेशन व इंडियन रेसलिंग फेडरेशन के बीच बातचीत शुरू हुई है।

जिससे आरंभिक प्रक्रिया शुरू कर जगह तय की जा सके। हालांकि संग्राम सिंह ने चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ को अपनी प्राथमिकता में रखा है। इस चैंपियनशिप की इंडिया में कराने की बात बन गई तो यह देश में पहली बार होगा।
विज्ञापन




रोहतक के मदीना में रहने वाले संग्राम सिंह ने अपना डेथ वारंट साइन करके साऊथ अफ्रीका में कुछ दिन पहले ही इतिहास रचा। वहां के पोर्ट एलिजाबेथ में हुई डब्ल्यूडब्ल्यूपी की कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियनशिप में संग्राम ने कनाडा के जो लीजेंड को हराकर तिरंगा फहराया। संग्राम सिंह डब्ल्यूडब्ल्यूपी चैंपियनशिप को भारत में कराना चाहते हैं, जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस बारे में संग्राम सिंह ने डब्ल्यूडब्ल्यूपी फेडरेशन से बातचीत की और वहां से सकारात्मक रूख होने के बाद इंडियन रेसलिंग फेडरेशन से बात शुरू की है। संग्राम सिंह बताते हैं कि चैंपियनशिप जीतने पर उनको जो बेल्ट मिली है, उसको अपने पास बनाए रखने के लिए लगातार तीन बार चैंपियनशिप जीतनी होगी। इस बार वह अपने देश में यह चैंपियनशिप खेलना चाहते हैं, जहां अपने लोग हों। इसके अलावा इस तरह की चैंपियनशिप यहां होगी तो उसमें हिस्सा लेने के लिए पहलवानों में रुझान बढ़ेगा। देश में ऐसे बहुत पहलवान हैं जो विदेशी पहलवानों को धूल चटा सकते हैं, लेकिन वे इस तरह की चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फिल्म व फाइट दोनों साथ-साथ
संग्राम सिंह साढ़े तीन साल तक कुश्ती से दूर रहे। इस दौरान वह केवल फिल्मों में काम करते रहे। इस बीच संग्राम सिंह की कई फिल्में आईं, जिनमें उन्होंने अच्छा काम किया। इसके बावजूद वह कुश्ती से जुड़े रहे और अब दोबारा से मैदान में कूदे तो इतिहास रच दिया। संग्राम सिंह ने फैसला लिया है कि वह फिल्म व फाइट दोनों साथ करेंगे। हर साल अगर तीन फिल्म करते हैं तो इतनी ही बड़ी फाइट भी लड़ेंगे।

पायल से नवंबर तक करेंगे शादी
फिल्म अभिनेता व पहलवान संग्राम सिंह की अभिनेत्री पायल रोहतगी से सगाई हो चुकी है। दोनों काफी समय से मुंबई में रह रहे हैं। शादी के सवाल को हंसकर टाल देने वाले संग्राम सिंह ने जल्द शादी करने की बात स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि नवंबर या दिसंबर तक शादी करने का प्लान बन गया है। वह शादी दिल्ली में करने का विचार कर रहे हैं। वहां मुंबई व हरियाणा दोनों जगह के लोग आसानी से पहुंच सकेंगे, लेकिन पहले तारीख तय करेंगे और उसके बाद जगह भी फाइनल की जाएगी।


अगस्त की शुरुआत में आएंगे रोहतक
संग्राम सिंह ने बताया कि उनको हरियाणा व रोहतक से फाइट जीतने के बाद काफी बधाइयां आईं हैं। वहां गांव वालों के साथ ही काफी लोग इंतजार कर रहे हैं। इस कारण अगस्त की शुरुआत में रोहतक आने की तैयारी की हुई है और किसी तरह का जरूरी काम नहीं आया तो वह अगस्त में रोहतक जरूर आएंगे, जहां अपने सभी लोगों से मिलेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed