फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wrestling player, wife and mother-in-law shot dead, daughter serious

कुश्ती खिलाड़ी, पत्नी व सास की गोली मारकर हत्या, बेटी गंभीर

Sat, 28 Aug 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Wrestling player, wife and mother-in-law shot dead, daughter serious
प्रदीप और बबली। फाइल फोटो
शहर के विजय नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े राज्य स्तरीय कुश्ती खिलाड़ी रहे प्रदीप मलिक उर्फ बबलू पहलवान (45), उसकी पत्नी बबली (40) व दो दिन घर आई सास रोशनी (60), निवासी सांपला की अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि 19 वर्षीय बेटी नेहा उर्फ तमन्ना गंभीर रूप से घायल है। उसे पीजीआई के आईसीयू में दाखिल कराया गया है। पहलवानी के बाद बबलू प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था, जिसके साले सांपला निवासी प्रवीण ने रंजिश की आशंका जताकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सांपला निवासी प्रवीण ने दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसकी बड़ी बहन संतोष उर्फ बबली की करीब 21 वर्ष पहले प्रदीप उर्फ बबलू निवासी विजयनगर के साथ शादी हुई थी। उसका जीजा भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। बहन का बेटा अभिषेक (20) व बेटी नेहा (19) है। दोपहर करीब 2 बजकर 19 मिनट पर वह प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय के बाहर बैठा था। तभी भांजे अभिषेक का फोन आया। उसने कहा कि बाहर से घर का दरवाजा बंद है। मम्मी व पापा फोन नहीं उठा रहे हैं। न ही दरवाजा खोल रहे हैं। प्रवीण ने अभिषेक को कहा कि पड़ोस से किसी को बुलाकर गेट खुलवा लीजिए, वह जल्दी आ रहा है। प्रवीण का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचा तो एक मंजिला मकान के बाहर भीड़ जमा थी। नीचे वाले कमरे में जीजा प्रदीप उर्फ बबलू का शव चारपाई पर पड़ा था। सिर व मुंह से खून निकला हुआ था। साथ ही माथे पर गोली मारी गई थी। ऊपर गया तो कमरे में मां रोशनी देवी व बहन बबली का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। काफी मात्रा में खून बहकर बाहर दरवाजे तक आया हुआ था। पता चला कि भांजी नेहा को आसपास के लोग पीजीआई ले गए हैं। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रंजिश रखते हुए उसके जीजा प्रदीप, बहन बबली व मां रोशनी की हत्या की है। जबकि भानजी की हत्या का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

रोहतक के मेहर सिंह व भिवानी अखाड़े में करता था प्रैक्टिस
दोस्त शक्ति अहलावत ने बताया कि बबलू होनहार पहलवान था। वर्ष 2000 से पहले वह प्रदेश स्तर तक कुश्ती खेलता था। साथ ही मेहर सिंह व भिवानी के अखाड़े में अभ्यास कर चुका था। बाद में हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण कुश्ती छोड़कर प्रॉपर्टी डीलर का काम करने लगा। 25 साल पहले सोनीपत के मदीना गांव से रोहतक के विजय नगर में आकर मकान बना लिया। उसका छोटा भाई नान्हा भी साथ लगते मकान में परिवार सहित रहता है। बबलू बेहद मिलनसार था। उनको भी समझ में नहीं आ रहा, किसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मिले 32 बोर के पांच खोल, रोशनी को दो तो बाकी को एक-एक गोली मारी
पुलिस को जांच में घर के अंदर से 32 बोर की गोली के पांच खोल मिले हैं। इसमें बबलू, बबली व नेहा को सिर में एक-एक गोली मारी गई, जबकि रोशनी को दो गोली लगी हैं। सभी के सिर को निशाना बनाकर फायर किया गया।
ढाबे पर खाना खाने गया हुआ था बेटा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बबलू का 20 वर्षीय बेटा अभिषेक दोपहर को खाना खाने ढाबे पर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसका उत्तराखंड से एक दोस्त आया हुआ था। घर आया तो दरवाजा बंद मिला। इसके बाद पड़ोस के मकान के रास्ते से ऊपर पहली मंजिल पर पहुंचा। तब उसे वारदात का पता चला। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आए। उस समय 19 वर्षीय नेहा की सांसे चल रही थी। पड़ोस का युवक तत्काल उसे पीजीआई ले गया। माता-पिता व नानी को खो चुका अभिषेक घबराया हुआ है।

प्राथमिक जांच से लग रहा है कि घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर, उसकी पत्नी व सास की हत्या कर दी है। जबकि गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर की बेटी 19 वर्षीय नेहा गंभीर है। वारदात को किसने व क्यों अंजाम दी, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। तीन टीम गठित कर दी गई हैं। मृतक बबलू के साले प्रवीण के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
- राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed