{"_id":"656f4fc2da421cb0de0286f3","slug":"wrestlers-of-chhotu-ram-stadium-dominate-in-all-india-inter-university-championship-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में छाईं छोटूराम स्टेडियम की पहलवान, रीतिका सहित छह ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में छाईं छोटूराम स्टेडियम की पहलवान, रीतिका सहित छह ने जीते पदक
Tue, 05 Dec 2023 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला डिजिटल, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला डिजिटल, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:58 PM IST
सार
रोहतक के खरकड़ा गांव की रहने वाली रीतिका को बेस्ट एथलिट भी चुना गया है। रीतिका चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा है।
विज्ञापन
पदक विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में स्थित सर छोटूराम स्टेडियम की कुश्ती खिलाड़ियों ने छह पदक जीतकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप एक बार फिर अपना दम दिखाया है। अखाड़े की चार वूमन रेसलर्स ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा एक सिल्वर व एक कांस्य पदक जीता है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप का आयोजन मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 4 व 5 दिसंबर को किया गया।
विज्ञापन
कोच मंदीप सिंह ने बताया कि 53 किलो भार वर्ग में कीर्ति ने स्वर्ण, 57 किलो भार वर्ग में मंजू ने स्वर्ण, 65 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षा ने स्वर्ण, 76 किग्रा भारवर्ग में रीतिका ने स्वर्ण व 59 किलो में निकिता ने रजत और 57 किग्रा भार वर्ग में शिल्पा ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता रीतिका के पिता जगबीर सिंह हुड्डा ने बताया कि मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिसीवर्सिटी की छात्रा रीतिका को बेस्ट एथलिट भी चुना गया है। वह मुलरूप से रोहतक के खरकड़ा गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल अस्थल बोहर रोहतक में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोच मंदीप सिंह की मेहनत व बेटी की लगन से यह सफलता पाई है। पदक जीतकर बेटी ने गांव का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी रीतिका ने कुश्ती में कई पदक जीते हैं।
विज्ञापन