फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Workshop on statistical techniques and research methodology

Rohtak News: कार्यशाला में सांख्यिकीय तकनीकों और रिसर्च मेथोडोलॉजी का प्रशिक्षण दिया

Wed, 27 May 2026 07:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 27 May 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Workshop on statistical techniques and research methodology
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक के मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट और साइंस-टेक इंस्टीट्यूट लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बायोस्टैटिस्टिक्स एंड सर्वाइवल एनालिसिस विषय पर सात दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ।
यह कार्यशाला 21 से 27 मई तक वर्चुअल माध्यम से चली। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य अनुसंधान में बायोस्टैटिस्टिक्स और सर्वाइवल एनालिसिस की उपयोगिता को समझाना और शोधार्थियों को आधुनिक सांख्यिकीय तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था।
विज्ञापन

इसमें देशभर के मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, पैरामेडिकल और पब्लिक हेल्थ संस्थानों से जुड़े 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में अध्ययन डिजाइन, सैंपलिंग, सैंपल साइज निर्धारण, एपिडेमियोलॉजिकल स्टडी, मेटा-एनालिसिस, हाइपोथेसिस टेस्टिंग, क्लिनिकल ट्रायल और सर्वाइवल एनालिसिस पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सॉफ्टवेयर आधारित डेटा विश्लेषण का प्रशिक्षण भी दिया गया। निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने इसे शोध एवं चिकित्सा शिक्षा में नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया, जबकि आयोजन सचिव डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, डिजिटल सामग्री और 7 क्रेडिट घंटे प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed