{"_id":"5ebc46988ebc3e904032e5a3","slug":"workers-said-well-we-go-former-minister-said-call-nitish-kumar-ram-ram-rohtakcity-news-rtk554860498","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक बोले-अच्छा तो हम चलते हैं , पूर्व मंत्री बोले-नीतिश कुमार को राम-राम कहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक बोले-अच्छा तो हम चलते हैं , पूर्व मंत्री बोले-नीतिश कुमार को राम-राम कहना
विज्ञापन
लॉक डाउन में फंसे प्रवासी मजदूर बुधवार दोपहर में रोहतक रेलवे स्टेशन पर खड़ी बिहार के लिए श्रमिक स
- फोटो : RohtakCity
लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों को प्रदेश सरकार स्पेशल ट्रेन से घर पहुंचवा रही है। बुधवार को बिहार के दानापुर के लिए 1433 और मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के लिए 1400 प्रवासियों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से भेजा गया। बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन (संख्या 04026) से 1433 प्रवासियों को पटना के दानापुर रवाना किया गया। प्रवासियों में 33 बच्चे भी शामिल रहे। ये श्रमिक झज्जर, यमुनानगर, जींद, भिवानी, पलवल, नूंह, हिसार व रोहतक सहित आठ जिलों से आए थे। ये सभी प्रवासी बिहार के पटना, आरा (भोजपुर), जहानाबाद, नालंदा, नवादा व बक्सर के रहने वाले हैं। वहीं, शाम 7:30 बजे श्रमिक स्पेशल से 1400 प्रवासियों को टीकमगढ़ रवाना किया गया। इस ट्रेन से भी आठ जिलों में रह रहे प्रवासियों को रवाना किया गया। इस दौरान उपायुक्त आरएस वर्मा, एडीसी महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश कुमार सैनी, डीएसपी गोरखपाल, सीनियर डीसीएम फ्लाइट संदीप गहलोत, भू-जल वैज्ञानिक दलवीर राणा, महावीर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा, देवेंद्र चहल, विजय लक्ष्मी गुप्ता, नरेश, आनंद, राकेश सिक्का, संजय चुघ, अशोक, अमित बत्रा, गुलशन खुराना, राजीव सिक्का आदि मौजूद रहे।
सांसद ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा शाम करीब चार बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वहां की गई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत भेजा जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।
गृह मंत्रालय की हिदायतों का किया जा रहा पालन
उपायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि स्टेशन पर हर आने वालों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। खाने के पैकेट व पेयजल भी दिया जा रहा है। सैनिटाइजर के साथ-साथ थ्री लेयर मास्क भी दिया जा रहा है। ट्रेन में सामाजिक दूरी के हिसाब से बैठने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन केंद्रीय गृह मंत्रालय की हिदायतों का बेहतर ढंग से अनुपालन कर रही है।
विज्ञापन
ट्रेन रवाना हुई तो गूंजे जय श्रीराम के नारे
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और मेयर मनमोहन गोयल ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर कोच में बैठे श्रमिकों से बातचीत की। जब ट्रेन रवाना होने लगी तो मंत्री ने जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिया जिस पर न सिर्फ स्टेशन बल्कि कोच में बैठे श्रमिक भी नारे लगाने लगे।
अरे भइया, हमारी नीतिश जी से राम-राम बोलना
ट्रेन में बैठे श्रमिकों से बातचीत करने के दौरान पूर्व मंत्री ने बिहारी अंदाज में बातचीत की। उन्होंने श्रमिकों से कहा अरे भइया, जा रहे हो तो हमारी मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जी से राम-राम बोलना। उन्हें बताना कि हरियाणा की सरकार ने अपने खर्च पर भेजा है और खाने-पीने की व्यवस्था की।

रोहतक रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार जा रहे प्रवासी मजदूर हाथ हिलाकर पूर्व मंत्री ?- फोटो : RohtakCity