फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Workers protest outside DC residence, case filed against contractor and building owner

डीसी आवास के बाहर श्रमिकों का प्रदर्शन, ठेकेदार व बिल्डिंग मालिक पर केस दर्ज

Mon, 04 Oct 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Workers protest outside DC residence, case filed against contractor and building owner
डीसी आवास के बाहर नारेबाजी करते मजदूर । संवाद
दो राजमिस्त्री की मौत के मामले में सैकड़ों श्रमिकों ने रविवार को साढ़े 3 घंटे उपायुक्त आवास के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने और ठेकेदार व बिल्डिंग मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ठेकेदार व बिल्डिंग मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज कर लिया है। जबकि मुआवजे के लिए रास्ता निकालने के लिए एसडीएम ऑफिस में सोमवार को श्रम विभाग व कामगार यूनियन के पदाधिकारियों के बीच बैठक होगी। यूनियन नेताओं ने चेताया है कि अगर शाम 4 बजे तक मुआवजे की कार्रवाई नहीं हुई तो वे डीसी कार्यालय के बाहर पड़ाव डालकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

छोटूराम चौक पर शनिवार सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर बिहार निवासी राजमिस्त्री गौतम व उत्तम की मौत हो गई थी। बिल्डिंग ठेकेदार व मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग व उचित मुआवजे को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन के नेता संजीव कुमार के नेतृत्व में 500 के करीब श्रमिक रविवार सुबह करीब 11 बजे मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। वहां से लाइन बनाकर डीसी आवास के बाहर पहुंचे और बिहार से आए श्रमिकों की अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान दोपहर 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को भवन निर्माण कामगार यूनियन शहर के सचिव किशोर, जिला उप प्रधान संजीव सिंह व सीटू के जिला सचिव प्रकाश ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छोटूराम चौक पर जिन दो श्रमिकों की मौत हुई है, उनके पास किसी भी प्रकार की सुरक्षा किट नहीं थी। सीटू की ओर से जिला प्रशासन को बार-बार लिखित मांगपत्र देने के बावजूद भी सुरक्षा किट नहीं दी जा रही। शहर में लगातार घटनाओं में दर्जनों मौत हो चुकी है, लेकिन शासन व प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। साढ़े तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को मांग पत्र दिया। एसडीएम ने मांगों के समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

लापरवाही का केस दर्ज
आर्य नगर थाना पुलिस ने छोटूराम चौक पर बिल्डिंग से गिरकर दो राजमिस्त्री की मौत के मामले में बिल्डिंग मालिक व ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बिहार के मुंगेर जिले के गांव खजुरिया निवासी जितेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसका भाई उत्तम राजमिस्त्री का काम करता था। दोनों ठेकेदार सुनील के पास 10 साल से राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। शनिवार को हरिनगर में संदीप की बिल्डिंग बना रहे थे। बिल्डिंग की चौथी मंजिल के सामने शटरिंग पर खड़े होकर पलस्तर कर रहे थे। अचानक शटरिंग टूटने से नीचे गिर गए। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। बिल्डिंग मालिक व ठेकेदार ने शटरिंग में कमजोर बांस का प्रयोग करके लापरवाही बरती। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। आर्य नगर थाने के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बिल्डिंग मालिक व ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजा संभव, पंजीकरण में अभी पेच
एसडीएम कार्यालय में श्रमिकों की मांगों को लेकर सोमवार को बैठक होगी। श्रम विभाग के अधिकारी बताएंगे कैसे दोनों मृतकों के परिवारों को मुआवजा मिल सकता है। सबसे बड़ी दिक्कत है कि दोनों श्रमिकों का लेबर एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं था। इसके बावजूद श्रम विभाग कोई न कोई रास्ता निकालेगा, लेकिन बिहार से आए सभी श्रमिकों के पंजीकरण को लेकर अभी पेच फंसा है।
पंजीकरण के लिए श्रम विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र व स्थानीय आईडी मांगी जाती है। स्थानीय आईडी में राशन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या दूसरे कागजात शामिल हैं। काफी संख्या में बिहार से आने वाले श्रमिक 3 से 6 माह काम करके वापस एक माह के लिए घर चले जाते हैं। ऐसे में उनके स्थानीय स्तर पर कागजात नहीं बन पाते। फिर भी शासन व प्रशासन से मांग है कि कोई न कोई रास्ता निकाला जाए। पंजीकरण की प्रक्रिया सरल की जाए। सोमवार शाम 4 बजे तक मुआवजा नहीं मिला तो डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

- संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष भवन निर्माण कामगार यूनियन
प्रदर्शनकारियों की बिल्डिंग मालिक व ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पूरी हो गई है। मुआवजा व पंजीकरण की मांग के समाधान के लिए दोनों पक्षों की सोमवार को बैठक होगी। नियमों के दायरे में कोई न कोई रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा।
- राकेश सैनी, एसडीएम रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed