फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Workers fell while tying shuttering on under-construction flat, broke down in PGI

निर्माणाधीन फ्लैट पर शटरिंग बांधते समय गिरा श्रमिक, पीजीआई में तोड़ा दम

Tue, 09 Aug 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Workers fell while tying shuttering on under-construction flat, broke down in PGI
रोहतक। लाढौत रोड स्थित सनसिटी हाइट में निर्माणाधीन फ्लैट की शटरिंग बांधते समय गिरने से बिहार के एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। श्रमिक की मौत को हादसा मारकर सिटी पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि लंबे समय से सनसिटी हाइट में फ्लैटों का निर्माण कार्य चल रहा है। बिहार स्थित वैशाली जिले के गांव पहाड़गंज निवासी 46 वर्षीय गन्नौर राय भी यहीं पर मजदूरी करता था। रविवार को श्रमिकों ने शटरिंग बांधी थी। गन्नौर राय शटरिंग बांधकर जैसे ही नीचे उतरने लगा, उसका पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और वह दो मंजिल से नीचे आ गिरा। घटना रविवार शाम सात बजे हुई। साथी श्रमिकों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया, जहां रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह सूचना पाकर सुखपुरा चौकी से एएसआई हरदयाल सिंह पीजीआई पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। इसके बाद परिजनों के बयान पर हादसे की कार्रवाई कर सोमवार शाम शव उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed