फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Worker dies after tractor overturns in Giravad village of Rohtak

रोहतक: गिरावड़ गांव के खेतों में ट्रैक्टर पलटा, यूपी के पीलीभीत निवासी एक श्रमिक की मौत, तीन घायल

Tue, 28 Jun 2022 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 10:09 PM IST
सार

धान लगाने के लिए यूपी से श्रमिक आए थे। मृतक यूपी के पीलीभीत का रहने वाला रामेश्वर दयाल था। घायल राकेश, धर्मेंद्र व सीलेराम को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन
Worker dies after tractor overturns in Giravad village of Rohtak
ट्रैक्टर पलटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के लाखनमाजरा खंड के गांव गिरावड़ के खेतों में मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें धान लगाने आए यूपी के पीलीभीत निवासी 45 वर्षीय रामेश्वर दयाल की मौत हो गई, जबकि उसके साथी राकेश, धर्मेंद्र व सिलेराम घायल हो गए। लाखनमाजरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब पीलीभीत से परिजनों के आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
लाखनमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि गिरावड़ गांव निवासी सोनू के धान लगवाने के लिए श्रमिक लेकर आया था। चार श्रमिकों को दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर में बैठाकर खेत में ले जाया गया। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया।

विज्ञापन

 

गर्दन के पास गहरी चोट लगने से श्रमिक रामेश्वर दयाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथी राकेश, धर्मेंद्र व सिलेराम को पीजीआई रोहतक भेजा गया। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना भेजी गई है। उनके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed