{"_id":"69f8f898541a4ebb8d0cff37","slug":"women-university-je-neeraj-commits-suicide-body-found-hanging-in-bathroom-in-sonipat-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विवि के जेई नीरज ने की आत्महत्या: बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी के घर पहुंचने पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला विवि के जेई नीरज ने की आत्महत्या: बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी के घर पहुंचने पर हुआ खुलासा
Tue, 05 May 2026 01:21 AM IST
Digvijay Singh
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 05 May 2026 01:21 AM IST
सार
सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित महिला विवि के जेई नीरज (52) का शव सनसिटी स्थित घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। शाम को पत्नी घर पहुंची तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित महिला विवि के जेई नीरज (52) का शव सनसिटी स्थित घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। शाम को पत्नी घर पहुंची तो घटना का पता चला। वह मूल रूप से झज्जर जिले के गांव दुबलधन गांव के रहने वाले थे और रोहतक में सनसिटी में परिवार संग रहते थे।
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे सूचना मिली कि सनसिटी में जेई नीरज का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ था। शव अंदर पंखे से लटका हुआ था। पत्नी की मौजूदगी में शव उतारा गया।
विज्ञापन
जेई ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी पता नहीं लग सका है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के समय जेई की पत्नी बाहर गई हुई थी जबकि बेटा लखनऊ पढ़ता है। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। अब पुलिस मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
