फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women observed Ahoi Ashtami fast for sons' long life

महिलाओं ने पुत्रों की लंबी आयु के लिए रखा अहोई अष्टमी का व्रत

Mon, 09 Nov 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women observed Ahoi Ashtami fast for sons' long life
Women observed Ahoi Ashtami fast for sons' long life - फोटो : RohtakCity
अहोई अष्टमी का पर्व रविवार को धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सुबह अहोई माता की कथा सुनकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। पुत्रवती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और शाम के समय दीवार पर परंपरानुुसार आठ कोने वाली पुतली बनाई और पुतली के पास ही स्याह माता और उसके बच्चे बनाए गए। पर्व पर कलाकारी और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। संतान की दीर्घायु और खुशहाल जीवन के लिए अहोई अष्टमी का व्रत सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक मनाया गया। शाम को आकाश में महिलाओं ने तारों को देखकर व्रत का पारण किया और कुछ माताओं ने चंद्रमा दर्शन के बाद व्रत पारण किया। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 8 नवंबर को सुबह 7:29 बजे से हुआ और समापन 9 नवंबर को सुबह 6:50 मिनट पर किया। दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी मनोज मिश्र ने बताया कि अहोई व्रत का महत्व अधिक है। इसलिए करवा चौथ के बाद इस व्रत को खास तौर पर मनाया जाता है। यह व्रत पुत्रों की रक्षा, लंबी आयु और मंगल की कामना के लिए कार्तिक अष्टमी को रखा जाता है। दोपहर से ही महिलाओं की टोलियां विभिन्न स्थानों पर कथा सुनती नजर आई। अहोई व्रत कर रही महिला दीप्ति, नितिका, रजनी, नेहा, दीपांशी, डिंपल ने बताया कि अहोई माता को मीठा व फल अर्पित कर पुत्रों की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने बताया कि प्रत्येक व्रत व त्योहार में सामाजिक भलाई, आपसी प्रेम, विश्वास सौहार्द बढ़ाने का गूढ़ महत्व छिपा होता है। इसलिए अपने त्योहारों व व्रतों को हम श्रद्धा व खुशी से परिवार के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed