{"_id":"66a095427ea213b3c405ed48","slug":"women-asia-cup-amazing-performance-by-rohtak-daughter-shaifali-completed-half-century-in-26-balls-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एशिया कप: रोहतक की बेटी शेफाली का कमाल, 26 गेंदों में किया अर्धशतक पूरा; 81 रन की खेली शानदार पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एशिया कप: रोहतक की बेटी शेफाली का कमाल, 26 गेंदों में किया अर्धशतक पूरा; 81 रन की खेली शानदार पारी
Wed, 24 Jul 2024 11:16 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:16 AM IST
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। इससे पहले टीम यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) और पाकिस्तान को भी करारी शिकस्त दे चुकी है। शेफाली की शानदार पारी देखकर परिवारजन और शहरवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
क्रिकेटर शेफाली वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला एशिया कप में मंगलवार को भारत ने नेपाल को हराकर लगातार तीसरा मैच भी अपने नाम कर लिया है। इसमें दिग्गज खिलाड़ी और रोहतक की बेटी शेफाली वर्मा के बल्ले ने कमाल दिखाया। श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में शैफाली ने 48 गेंद की शानदार पारी खेलते हुए 81 रन बनाए। महज 31 गेंदों पर 54 रन बनाते हुए अर्धशतक पूरा किया। 168.75 का स्ट्राइक रनरेट रहा। शैफाली के बल्ले ने 12 चौके और एक छक्का जड़कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। मैच में शेफाली ने दयालन हेमलता के साथ ओपनिंग की। दोनों की 122 रन की साझेदारी रही। भारत की महिला टीम ने नेपाल की टीम को 178 रन का टारगेट दिया, लेकिन नेपाल की टीम 20 ओवर में 96 रन ही बना पाई। इसी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। इससे पहले टीम यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) और पाकिस्तान को भी करारी शिकस्त दे चुकी है। शेफाली की शानदार पारी देखकर परिवारजन और शहरवासियों में खुशी का माहौल है। परिवार ने एक साथ बैठकर मैच देखा और जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन