फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women are power in the temple, why is the woman helpless at home

मंदिर में नारी है शक्ति तो घर में बेबस क्यूं है नारी... स्किट द्वारा जाहिर की नारी की व्यथा

Sat, 13 Feb 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Women are power in the temple, why is the woman helpless at home
मंडल स्तरिय कानून साक्षरता कार्यक्रम प्रस्तृति देते बच्चे।
मंदिर में नारी है शक्ति तो घर में बेबस क्यूं है, बाहर लुटेरों ने सबकुछ बदला, जंजीरें लग गई नारी के पैरों में.... आईना नाटक के जरिए टीम एन ने नारी व्यथा का मंचन किया। जिसमें तेजाब के घावों से घायल हुई युवतियों की आत्मा, दहेज के लिए जलाई गई बहुएं, भ्रूण में मार दी गई बेटियों की कहानी को स्किट के जरिए विद्यार्थियों ने सजीव रूप दिया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य विधिक सेवा अथॉरिटी एवम हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय के सौजन्य से शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष डीएलएसए एएस नारंग एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खत्री सौरभ के निर्देशन में मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतिस्पर्धा का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी के नेतृत्व में कार्यक्रम की नोडल अधिकारी कृष्णा फौगाट उप जिला शिक्षा अधिकारी रहीं। इस दौरान ह्यूमन राइट्स, राइट्स ऑफ डिसेबल्ड पर्सन्स, राइट्स ऑफ डेस्टिट्यूट वीमेन, नशामुक्ति, कन्या भूर्ण हत्या, व्यक्तिगत स्वच्छता आदि थीम पर स्किट प्रस्तुतियां दी गईं। डॉ. विजयलक्ष्मी जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सामाजिक नियम एवं कायदों का ज्ञान विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ना केवल उन को बुराइयों से दूर रहने अपितु न्यायिक विधाओं का पालन कर जीवन को बहुआयामी व्यक्तित्व की रूपरेखा तैयार करने एवं अनुशासित जीवन पद्धति का अनुसरण करने की प्रेरणा देता है। मंडल स्तरीय प्रतिस्पर्धा में राजबीर कश्यप सीनियर एडवोकेट व विजय कुमार शर्मा अधीक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को कानूनी मार्गदर्शन किया। मंडल स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को 5100, 3100 और 2100 की राशि उनके बैंक खातों में डाली गई।
विज्ञापन

--------------
18 थीम पर 5 जिलों के 350 प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति
कार्यक्रम में प्रतिस्पर्धा में 18 थीम पर 10 प्रकार की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 5 जिलों रोहतक, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी व भिवानी के 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को स्कूल लेवल, ब्लॉक लेवल, जिला स्तर, डिवीजन स्तर एवं राज्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। डिवीजन स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी होंगे, जिसका आयोजन 19 व 20 फरवरी को सोनीपत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इन्होंने किया अपने जिलों का प्रतिनिधित्व
मंडल स्तरीय प्रतिस्पर्धा के सफल संचालन व आयोजन में रितु पंघाल प्रधानाचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन ने कुशल नेतृत्व किया। विभिन्न ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सत्यवान ढुल, गीता दलाल व आशा दहिया के साथ प्रधानाचार्य जयपाल दहिया, ओंकेशलता, यशपाल पिलानिया, रेनू खत्री व जय भगवान का अहम योगदान रहा। जिला दादरी से आई उप जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में पुष्पा शर्मा, राजबाला, स्वीटी भारती, जगदीश सुहाग, राकेश सिवाच मौजूद रहे।

मंडल स्तरिय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम प्रस्तृति देते बच्चे।

मंडल स्तरिय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम प्रस्तृति देते बच्चे।

 मंडल स्तरिय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के दौरान सैल्फी लेते बच्चे।

मंडल स्तरिय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के दौरान सैल्फी लेते बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed