फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman's bag snatched near Durga Bhawan in broad daylight

Rohtak News: दिनदहाड़े दुर्गा भवन के पास महिला का बैग छीना

Fri, 01 Sep 2023 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Woman's bag snatched near Durga Bhawan in broad daylight
रोहतक। दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक दुर्गा भवन के पास स्कूटी सवार महिला सुमन का बैग झपटकर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिंहपुरा निवासी सुमन ने बताया कि वह अपनी दो बहनों के साथ स्कूटी पर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाजार में खरीदारी करने आई थी। दुर्गा भवन के पास माल गोदाम रोड की तरफ मुड़ने के लिए वाहनों के गुजरने का इंतजार करने लगी। तभी पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने झपटा मारकर बैग छीना और फरार हो गए। उसने स्कूटी से पीछा भी किया, लेकिन अचानक कार सामने आ गई और झपटमार भागने में कामयाब रहे। बैग में मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, हेल्थ इंशोरेंस कार्ड और दो हजार रुपये थे।
विज्ञापन


गिरावड़ का युवक काबू, मोबाइल व बाइक बरामद
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरावड़ के युवक अमन को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद हो गई है। दूसरे आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वारदात अब तक अनट्रेस
-28 अगस्त की रात 12 बजे को सांपला के चुलियाना मोड़ पर दुकानदार सुखबीर दूहन से पिस्तौल दिखाकर 17 हजार 500 रुपये की नकदी व मोबाइल लूटा।
-29 अगस्त की रात 10 बजे चरखी-दादरी जिले के गांव ऊण निवासी श्याम सिंह की कटसेरा रोड पर चाय की दुकान से बदमाश पिस्तौल दिखाकर 5 हजार की नकदी लूट कर ले गए।

- 30 अगस्त की सुबह विश्वकर्मा चौक परपिस्तौल दिखाकर अमर उजाला के प्रसार विभाग के सीनियर मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह जामवाल की कार छीन ली गई।

हाथ नहीं आ रहे लुटेरे और झपटमार
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में हत्या के 38 में 36, हत्या के प्रयास के 41 में से 35 केस ट्रेस किए गए। जबकि लूट 74 में से मात्र 42 व झपटमारी के 57 में से 25 ही केस में पुलिस आरोपियों को दबोच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed