फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman's murder case: three-member board did post-mortem

महिला की हत्या का मामला : तीन सदस्यीय बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

Mon, 13 Jun 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman's murder case: three-member board did post-mortem
रोहतक। घिलौड़ गांव के खेतों में हत्या करके फेंके गए 28 वर्षीय महिला के शव का रविवार को डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान यह खुलासा नहीं हो सका कि महिला की हत्या कैसे की गई है, हालांकि गले पर दिखाई दे रहे निशानों के आधार पर आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। विसरा जांच के लिए पुलिस ने लैब में भेजा है। मृतका की शनाख्त नहीं हो सकी है। इसके चलते पुलिस ने शव को डेड हाउस में ही रखवाया है, जिसका 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार को घिलौड़ गांव निवासी अभिजीत ने सूचना दी थी कि उसने खेत में सिंचाई के लिए पानी की पाइप लाइन बिछा रखी है। शाम को खेत में गया तो पाइप के पास बने गड्ढे के अंदर एक महिला का शव दिखाई दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची। शव की गहराई से जांच की। महिला के गले व चेहरे पर निशान मिले। साथ ही नाके से खून निकला हुआ था। साथ ही हाथ पर अंग्रेजी में शंकर बी लिखा था। पुलिस ने खेत मालिक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया हुआ है, लेकिन शनाख्त न होने के कारण मामले की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

वर्जन-
मृतका की शनाख्त नहीं हो सकी है। सोनीपत, जींद व पानीपत जिलों की पुलिस को भी सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का स्पष्ट तौर पर खुलासा न होने के कारण विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसवंत सिंह, प्रभारी, घिलौड़ पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed