फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman came to get medicine from Vaidya, her daughters were beaten in the car

Rohtak News: वैद्य से दवाई लेने आई महिला, उनकी बेटियों से कार में मारपीट

Mon, 08 Jan 2024 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman came to get medicine from Vaidya, her daughters were beaten in the car
रोहतक। राजस्थान के गांव शिवाड़ी से दवाई लेकर लौट रही दिल्ली की महिला और उनकी बेटियों के साथ जींद बाईपास पर एक युवक ने मारपीट की। साथ ही गालियां दीं। दुकानदार बचाव में आया तो उसके साथ भी झगड़ा किया। इस संबंध में शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी बबली ने बताया कि शनिवार को अपने भाई रोहित के साथ राजस्थान के गांव शिवाड़ी में देसी वैद्य से दवाई लेने गई थी। उसके भाई का दोस्त मेहर सिंह भी उनके साथ था। जब कार दिल्ली बाईपास पर पहुंची तो मेहर सिंह कहासुनी के चलते उन पर और उनकी बेटियों पर हाथ उठाने लगा। सरेआम गालियां दीं। कार को अंदर से लॉक करके चाकू व डंडे से जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह खिड़की खोलकर बच्चों को साथ लेकर नीचे उतरी। इसके बावजूद आरोपी ने उसके सिर के बाल पकड़े और बदमाशों से मरवाने की धमकी दी। यहां तक कि हाथ को दांत से काट लिया। सड़क पर सरेआम मारपीट देकर एक दुकानदार बचाव में आया तो उसके साथ भी आरोपी मारपीट करने लगा। आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है और उसके भाई रोहित पर भी दबाव बनाकर रखता है।
विज्ञापन


जींद चौक पर झगड़े की सूचना मिली थी। महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को काबू किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed