फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wires stopped the construction of Sukhpura Chowk flyover.

Rohtak News: तार ने रोका सुखपुरा चौक फ्लाईओवर का निर्माण

Wed, 08 Oct 2025 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Wires stopped the construction of Sukhpura Chowk flyover.
38 सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन पुल। संवाद
रोहतक। सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन 1175 मीटर लंबे फ्लाईओवर का काम अटक गया है। चौक से गुजर रहे अंडरग्राउंड 33 केवी के तार निर्माण में बाधा बने हैं। तार हटने के बाद ही पांच और पिलर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

सुखपुरा चौक इलाके के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी एजेंसी की मदद से फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है। पुल का 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। अब चौराहे पर पिलर बनाने हैं। इसके बाद यहां स्लैब डालकर पुल पूरा किया जाएगा। इसके दोनों ओर के पुल के हिस्सों पर पिलर कैप बनाने के लिए गॉर्डर भी रखे जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन पर जल्द ही स्लैब रखने का काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल पुल का काम धीमा हो गया है। चौक पर पिलर लगाने के लिए खोदाई करनी है। इसके लिए यहां से गुजर रहे अंडरग्राउंड 33 केवी के तारों को हटाना होगा। ऐसा नहीं करने से बड़ा हादसा हो सकता है। नतीजतन काम लगभग ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल निर्माण कर रही कंपनी ने हाइटेंशन तार हटवाने के लिए बिजली निगम से अनुमति मांगने का दावा किया है। यह अनुमति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ पाएगा।


पुल एक नजर में
1175 मीटर होगी लंबाई।
75 मीटर लंबी स्लैब लगेगी।
36 पिलर पर होगा पुल।
10 मीटर रहेगी पुल की चौड़ाई।
5.5 फीट चौड़ी सड़क पिलर के दोनों ओर बनेगी।
90 प्रतिशत गॉर्डर बनकर तैयार
तारों की वजह से पुल निर्माण रुका होने की कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में संबंधित विभाग की ओर से कोई बात नहीं आई है। इस तरह की समस्या है तो विभाग अपनी बात रखे। इसका समाधान किया जाएगा। -रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed