फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   will not accept anything less than CBI

सीबीआई जांच से कम कुछ मंजूर नहीं

Thu, 10 Jul 2014 02:33 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Thu, 10 Jul 2014 02:33 AM IST
विज्ञापन
बजरंग भवन फाटक पर दिल्ली पुलिस की गोली का शिकार हुए राजकुमार के परिजनों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे परिजनों को मामले में सीबीआई जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने साजिश के तहत राजकुमार की हत्या की है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस भी रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसे मानवाधिकार आयोग को भेजा जाना है। बोहर के रहने वाले राजकुमार के बड़े भाई सुरेंद्र व अन्य परिजनों का कहना है कि राजकुमार कोई बड़ा अपराधी नहीं था। यदि वह अपराधी होता तो उन्हें भी पता होता, लेकिन जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने उसे घेर कर मारा है, उससे तो लग रहा है कि यह सोची समझी साजिश थी।
विज्ञापन


इन सवालों के जवाब का इंतजार
1. राजकुमार न तो मोस्टवांटेड अपराधी था और न ही इनामी बदमाश, फिर उसे क्यों मारा गया?
2. दिल्ली में दर्ज एफआईआर के अनुसार राजकुमार, ज्योति और अपहृत व्यवसायी रामपाल ने एक साथ बैठकर शराब पी थी तो अपहरण कैसे हुआ?
3. यदि राजकुमार बड़ा अपराधी होता तो रामपाल के नौकर को पैसा लेने के लिए वापस घर क्यों भेजता?
4. पुलिस की मानें तो उसी गाड़ी में सवार एक युवक ने पहले फायर किया और फरार हो गया, लेकिन उस तीसरे युवक का नाम दो दिन बाद भी सामने नहीं आया है। सवाल ये भी है कि युवक शहर के बीचोंबीच से पुलिस की मौजूदगी में कैसे फरार हो गया। पुलिस ने उसे तलाशने की कोशिश क्यों नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5. बाइक से टकरा गाड़ी रुक गई थी, फिर अगली सीट पर बैठे राजकुमार व ज्योति पर फायरिंग पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर क्यों की गई? 
6. यदि वे तीनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे तो साफ है कि वे सभी एक दूसरे को जानते थे। उनके बीच क्या कनेक्शन था, पुलिस ने जांच क्यों नहीं की?

नियमानुसार किसी भी एनकाउंटर के बाद मारे गए बदमाश की पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग की जाती है। अन्य रिपोर्ट्स जिनमें पूरे मामले से संबंधित दस्तावेज, एफएसएल रिपोर्ट्स वीडियो सीडी समेत 72 घंटे के भीतर ही मानवाधिकार आयोग को भेजना अनिवार्य है। बुधवार को दिनभर पुलिस अधिकारी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। डीएसपी रोहतक अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है, उसे मानवाधिकार आयोग को भेजना है।

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने रोहतक स्थित बजरंग भवन के पास एक एनकाउंटर में बोहर निवासी एक युवक राजकुमार और गांधी कैंप निवासी महिला ज्योति को मार गिराया। दोनों पर दिल्ली से एक व्यापारी रामपाल को अपह्त कर लाने का आरोप था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि बदमाशों की गाड़ी में एक और युवक सवार था।


जैसे ही पुलिस ने गाड़ी को रोका तो उक्त युवक ने फायर कर दिया। पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। राजकुमार को तीन गोलियां लगीं और महिला ज्योति को गले में गोली लगी। दोनों ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। मंगलवार को 8 घंटे तक चले पोस्टमार्टम से खफा परिजनों ने दिल्ली रोड पर जाम भी लगा दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed