{"_id":"677454c848f9257bb60370be","slug":"will-get-the-gift-of-link-road-in-the-new-year-rohtak-news-c-17-roh1019-572474-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नए साल में मिलेगी लिंक रोड की सौगात, शहर की पांच सड़कें जुड़ेंगी एक-दूसरे से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नए साल में मिलेगी लिंक रोड की सौगात, शहर की पांच सड़कें जुड़ेंगी एक-दूसरे से
विज्ञापन
नए साल 2025 में गोहाना-रोहतक रेलवे लाइन पर बने एलिवेटेड ट्रैक के साथ-साथ बनने वाली 3.8 किलोमीटर लिंक रोड बनकर तैयार हो जाएगी। इससे केवल पांच सड़कें पहली बार आपस में जुड़ जाएंगी, बल्कि शहर में आवागमन हो आसान हो जाएगा। वैसे तो यह बहुप्रतिक्षित लिंक रोड 2024 में बनकर तैयार होनी थी, लेकिन चुनावी साल 2024 में अधिकारियों की लेटलतीफी के चलते प्रोजेक्ट गति नहीं पकड़ सका।
प्रदेश सरकार व रेलवे ने मिलकर 315 करोड़ की लागत से रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर 3.8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया था। दिसंबर 2023 में रेलवे ट्रैक के साथ-साथ 3790 मीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दी थी। चिन्योट कॉलोनी से शुरू होकर सेक्टर- 6 तक नौ माह में 21 करोड़ की लागत से बनाई जानी थी। इसके लिए दिसंबर 2023 में सरकार ने तकनीकी मंजूरी दी। मार्च में पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़क बनाने का ठेका दिया गया। इसे नौ माह में नवंबर 2024 के आखिर सप्ताह में पूरा करना था, लेकिन प्रोजेक्ट गति नहीं पकड़ सका। अब 2025 में यह लिंक रोड पूरा होने की उम्मीद है।
14 कॉलोनियों को होगा सीधा फायदा, पांच मार्ग जुड़ जाएंगे
एलिवेटेड ट्रैक के साथ-साथ बनने वाली लिंक रोड से गांधी कैंप, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सुभाष नगर, किशनपुरा, मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर, कबीर कॉलोनी, विशाल नगर, सेक्टर-5 और सेक्टर-6 सहित 14 काॅलोनियों को सीधा लाभ होगा। सड़क किनारे नए बाजार विकसित होंगे। साथ ही आउटर गोहाना बाईपास, बस स्टैंड रोड, सोनीपत रोड, दिल्ली रोड व झज्जर रोड आपस में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
कई दिक्कत के कारण एलिवेटेड ट्रैक के साथ-साथ सड़क निर्माण का कार्य नवंबर 2024 तक पूरा नहीं हो सका, क्योंकि बची रेलवे लाइन उखाड़ने में दिक्कत आई। अब तेज गति से काम चल रहा है। नए साल में छह माह में सड़क निर्माण पूरा हो जाएगा।
- प्रदीप रंजन, प्रोजेक्ट ऑफिसर और रिटायर्ड एसई, पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग)।