फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will get full respect in the party: Naib Saini

पूरा सम्मान मिलेगा पार्टी में : नायब सैनी

Tue, 13 Feb 2024 04:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Will get full respect in the party: Naib Saini
रोहतक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भाजपा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की नीतियों को स्वीकार करते पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के परिणाम स्वरूप लोगों में नया जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार की नीति के परिणाम स्वरूप आज प्रदेश में टेल तक किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे किसान समृद्ध हुए हैं। सरकार मेरिट के आधार पर रोजगार दे रही है। सदस्यता ग्रहण समारोह में कृषि मंत्री जेपी दलाल, स्थानीय लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद सेवानिवृत्त जनरल डीपी वत्स, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता एवं सुरेंद्र पुनिया, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मुख्यमंत्री के सलाहकार तरुण भंडारी, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचार गजेंद्र फोगाट, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, योगेश्वर दत्त, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

भाजपा में प्रतिभा व मेहनत के दम पर मिलता है पद : जेपी
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा आमजन की पार्टी है। इसमें प्रतिभा व मेहनत के दम पर जिम्मेवारी मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी लंबे समय तक जनसेवा के कार्य करते रहेंगे। पार्टी में सभी को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। प्रदेश सरकार किसानों की 14 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। इससे किसान खुशहाल हो रहे हैं। गन्ने का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है और बाजरा भी पड़ोसी राज्यों से अधिक भाव पर लिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने कृषि व सिंचाई के लिए बजट को 5 गुना बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed