फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will be closed, three days from today, bank, ATM doubt on, bank closed, rohtak news

आज से तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, एटीएम पर भी संशय

Sat, 10 Dec 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 10 Dec 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Will be closed, three days from today, bank, ATM doubt on, bank closed, rohtak news
atm - फोटो : file photo
नोटबंदी के दौर में नकदी का संकट समय बीतने के साथ-साथ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिसंबर महीने का दूसरा सप्ताह होने के चलते शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। वहीं, सोमवार को ईद-उल-मिलाद की वजह से छुट्टी होगी। ऐसे में लगातार तीन दिन तक बैंकों में छुट्टी होेने के चलते शहरवासियों को कैश की काफी किल्लत झेलनी पड़ेगी। क्योंकि, इन तीन दिनों में दो सप्ताह से बंद चल रहे 90 फीसदी एटीएम मशीनों के चलने पर भी संशय है। हालांकि, बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि छुट्टियों में एटीएम भी नहीं चलेंगे।
विज्ञापन


बैंकों में तीन दिन की छुट्टियां होेने के बावजूद शुक्रवार को कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। शुक्रवार को ज्यादातर बैंकों की हालत भी एटीएम जैसी रही। जिन बैंकों को पहले थोड़ी बहुत रकम मिल जाती थी, वह भी अब बंद हो चुकी है। शहर की ज्यादातर बैंकों में कैश काफी कम पहुंचा तो सर्वर भी नहीं चला। इस वजह से बैंकों में काफी बुरे हालात रहे।
विज्ञापन


एचडीएफसी की मेन ब्रांच में 250 लोगों को सुबह आधे घंटे के भीतर टोकन बांट दिए गए। फिर, चार घंटे बाद आए कैश में से सभी को छह-छह हजार रुपये दिए गए। वहीं, कसाई चौक स्थित पीएनबी बैंक में सिर्फ  चार लाख रुपये ही कैश आया। जिसमें से सैलरी कर्मचारियों और पेंशनरों को केवल दो-दो हजार रुपये ही दिए गए। इस पर लोग बिफर गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधक अपने चहेतों को पैसे देने के लिए उन्हें कम कैश दे रहा है। दूसरी ओर, हिसार रोड स्थित पीएनबी शाखा प्रबंधक ने दोपहर तीन बजे कैश खत्म होने की घोषणा की। इतना सुनते ही कतार में घंटों इंतजार कर रहे लोग गुस्सा हो गए और रोड जाम कर दिया। लोगों ने करीब 20 मिनट के लिए रोड जाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर में चले केवल विजया व इंडियन बैंक एटीएम
नकदी की तंगी के दौर में शहर में केवल विजया और इंडियन बैंक के ही एटीएम चले। जिनके बाहर करीब 300 लोग कतार में खड़े हुए थे। जहां झज्जर चुंगी स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में दोपहर 12 बजे तक ही कैश मिल सका। वहीं, नारायण कांप्लेक्स स्थित विजया बैंक के एटीएम में दोपहर दो बजे तक लोगों ने पैसे निकाले और बाकी निराश होकर वापस गए। यहां भी लोगों के बीच काफी कहासुनी हुई, क्योंकि एक-एक व्यक्ति पांच से छह एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था।

 
अब मंगलवार को खुलेंगे बैंक
अब जिले के सभी बैंक मंगलवार को ही खुलेंगे। बैंकों में तीन दिन की छुट्टी रहेगी। दिसंबर महीने का दूसरा सप्ताह होने के चलते शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को ईद-उल-मिलाद के कारण छुट्टी होगी। 
- नरेश कुमार बंसल, अग्रणी बैंक प्रबंधक, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed