{"_id":"584b11244f1c1be35944b28a","slug":"will-be-closed-three-days-from-today-bank-atm-doubt-on-bank-closed-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, एटीएम पर भी संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, एटीएम पर भी संशय
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : file photo
नोटबंदी के दौर में नकदी का संकट समय बीतने के साथ-साथ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिसंबर महीने का दूसरा सप्ताह होने के चलते शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। वहीं, सोमवार को ईद-उल-मिलाद की वजह से छुट्टी होगी। ऐसे में लगातार तीन दिन तक बैंकों में छुट्टी होेने के चलते शहरवासियों को कैश की काफी किल्लत झेलनी पड़ेगी। क्योंकि, इन तीन दिनों में दो सप्ताह से बंद चल रहे 90 फीसदी एटीएम मशीनों के चलने पर भी संशय है। हालांकि, बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि छुट्टियों में एटीएम भी नहीं चलेंगे।
बैंकों में तीन दिन की छुट्टियां होेने के बावजूद शुक्रवार को कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। शुक्रवार को ज्यादातर बैंकों की हालत भी एटीएम जैसी रही। जिन बैंकों को पहले थोड़ी बहुत रकम मिल जाती थी, वह भी अब बंद हो चुकी है। शहर की ज्यादातर बैंकों में कैश काफी कम पहुंचा तो सर्वर भी नहीं चला। इस वजह से बैंकों में काफी बुरे हालात रहे।
एचडीएफसी की मेन ब्रांच में 250 लोगों को सुबह आधे घंटे के भीतर टोकन बांट दिए गए। फिर, चार घंटे बाद आए कैश में से सभी को छह-छह हजार रुपये दिए गए। वहीं, कसाई चौक स्थित पीएनबी बैंक में सिर्फ चार लाख रुपये ही कैश आया। जिसमें से सैलरी कर्मचारियों और पेंशनरों को केवल दो-दो हजार रुपये ही दिए गए। इस पर लोग बिफर गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधक अपने चहेतों को पैसे देने के लिए उन्हें कम कैश दे रहा है। दूसरी ओर, हिसार रोड स्थित पीएनबी शाखा प्रबंधक ने दोपहर तीन बजे कैश खत्म होने की घोषणा की। इतना सुनते ही कतार में घंटों इंतजार कर रहे लोग गुस्सा हो गए और रोड जाम कर दिया। लोगों ने करीब 20 मिनट के लिए रोड जाम किया।
विज्ञापन
शहर में चले केवल विजया व इंडियन बैंक एटीएम
नकदी की तंगी के दौर में शहर में केवल विजया और इंडियन बैंक के ही एटीएम चले। जिनके बाहर करीब 300 लोग कतार में खड़े हुए थे। जहां झज्जर चुंगी स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में दोपहर 12 बजे तक ही कैश मिल सका। वहीं, नारायण कांप्लेक्स स्थित विजया बैंक के एटीएम में दोपहर दो बजे तक लोगों ने पैसे निकाले और बाकी निराश होकर वापस गए। यहां भी लोगों के बीच काफी कहासुनी हुई, क्योंकि एक-एक व्यक्ति पांच से छह एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था।
अब मंगलवार को खुलेंगे बैंक
अब जिले के सभी बैंक मंगलवार को ही खुलेंगे। बैंकों में तीन दिन की छुट्टी रहेगी। दिसंबर महीने का दूसरा सप्ताह होने के चलते शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को ईद-उल-मिलाद के कारण छुट्टी होगी।
- नरेश कुमार बंसल, अग्रणी बैंक प्रबंधक, रोहतक।