फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Wife's brothers burnt a young man who had a love marriage in the neighborhood by pouring petrol

Rohtak: पड़ोस में प्रेम विवाह करने वाले युवक को पत्नी के भाइयों ने पेट्रोल डालकर जलाया

Sun, 23 Oct 2022 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (पंजाब) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 02:33 AM IST
सार

पीजीआई पहुंचकर इलाका मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए। बयानों के बाद देर रात सब्जी मंडी थाना पुलिस ने गौरव के साले दीपक, विक्रम और महिला अपसाना और उसके लड़के टीपू के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Wife's brothers burnt a young man who had a love marriage in the neighborhood by pouring petrol
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक शहर की तेज कॉलोनी में छह माह पहले साथ लगती गली की लड़की से प्रेम विवाह करने वाले 29 वर्षीय गौरव उर्फ गौरू को उसकी पत्नी के दो भाइयों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित दूसरी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गौरव ने बयान दिया है कि दूर संचार कंपनी में नौकरी करता है। मई 2022 को उसने कॉलोनी में ही साथ लगती गली की लड़की से प्रेम विवाह किया था। पत्नी के घर वालों से कोई विवाद न हो, इस कारण वह किला मोहल्ले में किराये पर रहने लगा। अब बड़े बाजार में मकान ले रखा है। शनिवार को उसकी पत्नी बाजार में खरीदारी करने गई थी, जहां उसकी पत्नी की दो सहेली व उसकी मां मिल गई।
विज्ञापन


आरोप है कि जब उसकी पत्नी अपनी सहेलियों से बात कर रही थी, तब उनकी मां ने भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी से यह बर्दाश्त नहीं हुआ और वह रोने लगी। साथ ही घर आकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उसने पत्नी की सहेली के भाई को फोन किया। कहा कि अपनी मां को समझा देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी से ऐसा व्यवहार न करे। इस बार आरोपी उसे उकसाने लगा कि तेज कॉलोनी में आकर दिखा। वह अपने दोस्त दीपक उर्फ दीपू के साथ तेज कॉलोनी में गया। वहां सहेली के भाई से बात हुई, लेकिन वह नहीं आया। शाम चार बजे गौरव तेज कॉलोनी स्थित अपने घर आया।

वह अपनी मां को कह रहा था कि आरोपियों को समझा देना कि उसकी पत्नी से ऐसा व्यवहार न करें। इसी बीच उसकी पत्नी का बड़ा भाई दीपक आया, जो अपने हाथ में बाल्टी के अंदर पेट्रोल या कैरोसिन डाले हुए थे। आते ही उसने उस पर बाल्टी उड़ेल दी। दूसरे भाई विक्रम ने उसे आग लगा दी।

वह जलता हुआ गली में भागने लगा। उसकी मां मंजू बुझाने लगी तो उसके हाथ व पैर भी जल गए। उसके दोस्त दीपक व रविंद्र ने पीजीआई में दाखिल कराया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम से जांच करवाई।

इसके बाद पीजीआई पहुंचकर इलाका मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए। बयानों के बाद देर रात सब्जी मंडी थाना पुलिस ने गौरव के साले दीपक, विक्रम और महिला अपसाना और उसके लड़के टीपू के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया।


झुलसे गौरव के बयान पर उसके साले विक्रम, दीपक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार कार्रवाई कर रहे हैं। अभी कोई काबू नहीं आया है। - एसआई कश्मीर सिंह, प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed