फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Widow pension was cut by telling her husband to be alive In Rohtak of Haryana

Rohtak: पति को जिंदा बता काट दी वृद्धा की पेंशन, बोलीं- 8 माह से लगा रही हूं चक्कर

Tue, 11 Oct 2022 10:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 10:03 PM IST
सार

महिला नवीन जयहिंद के साथ पेंशन बनवाने पहुंची। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में अधिकारी की अनुपस्थिति में सहायक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Widow pension was cut by telling her husband to be alive In Rohtak of Haryana
नवीन जयहिंद के साथ पेंशन बनवाने पहुंची महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में पिछले आठ माह से अपनी विधवा पेंशन बनवाने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी के चक्कर लगा रही हूं। परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ी व पति को जिंदा बता कर पेंशन काट दी गई। अब भी किराया उधार लेकर आई हूं। घर की छत गिर चुकी है। इसलिए गांव की चौपाल में रह रही हूं। इस पर भी कर्मचारी कहते हैं, जहां मर्जी जा, जो करना है कर ले, पेंशन नहीं बनेगी। यह दर्द है सांघी की वृद्ध महिला बबली का। 

विज्ञापन

 

वह मंगलवार दोपहर को अपनी विधवा पेंशन बनवाने के लिए नवीन जयहिंद को साथ लेकर लघु सचिवालय स्थित समाज कल्याण कार्यालय पहुंची थी। यहां अमर उजाला से बातचीत में महिला ने अपना दर्द साझा किया। वृद्धा ने कहा कि यहां दूसरे साहब ने कहा है कि अब दोबारा आने की जरूरत नहीं है। सारे कागज भी ले लिए हैं। कहा है कि जल्दी ही पेंशन और पुरानी आठ माह की पेंशन एरियर के तौर पर खाते में आ जाएगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Jind: राकेश टिकैत से नाराज हुए जींद के किसान, खटकड़ टोल धरना कमेटी ने लिया बड़ा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉ. नवीन जयहिंद ने कहा कि वृद्धा अपनी पेंशन की शिकायत लेकर आई थी। इन शिकायतों की भरमार लगी है। रोजाना बड़ी संख्या में बुजुर्ग परेशान होकर आ रहे हैं। इनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। यहां सहायक से बात हुई है। महिला के मृत पति का मृत्यु प्रमाण समेत अन्य सभी दस्तावेज फिर जमा करा दिए हैं। सहायक ने जल्दी ही पेंशन मिलने का आश्वासन दिया है। ऐसा नहीं हुआ तो सरकार को दो बिटोडे गोस्से (उपले) भेजेंगे। समाधान हो गया तो बुजुर्ग मिठाई भेजेंगे। सरकार लोगों की दिवाली काली न होने दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed