फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Who will send their children if the body of a player is found on the playground: Bhagwant Mann

खेल मैदान से खिलाड़ी का शव निकलेगा तो कौन अपने बच्चे भेजेगा : भगवंत मान

Fri, 28 Nov 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Who will send their children if the body of a player is found on the playground: Bhagwant Mann
माई सिटी रिपोर्ट
विज्ञापन


रोहतक। खेल मैदान से खिलाड़ी का शव निकलेगा तो कौन अपने बच्चे खेलने भेजेगा। खेल मैदान से बच्चा लौटेगा या नहीं, अभिभावकों को यह डर नहीं होना चाहिए। इसके लिए व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। असुरक्षित खेल सुविधाओं व मैदानों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह कहना है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का। वह वीरवार को लाखनमाजरा में राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी के परिवार से मिलने पहुंचे थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने लाखनमाजरा में उस खेल मैदान का जायजा लेने भी पहुंचे जहां जर्जर पोल के नीचे दबने से हार्दिक की मौत हुई थी। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मान बोले-मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं। खेल मंत्री व खेल प्रेमी होने के नाते खिलाड़ी के शोकाकुल परिवार से मिलने आया हूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असुरक्षित खेल सुविधाओं व मैदानों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पीएम मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया लाखनमाजरा में हुई घटना पर संज्ञान लें। ऐसे कमजोर खेल ढांचे के दम पर क्या देश खेलों में विश्व गुरु बन पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में तीन दिन में दो राष्ट्रीय खिलाड़ियों की मैदान में मौत हो गई। क्या हरियाणा सरकार की यही खेल नीति है। गर्व से भाजपा सरकार अपनी खेल नीति का बखान करती है।

उन्होंने कहा कि घटना से पूरे देश के खिलाड़ी व उनके परिजन स्तब्ध हैं। कहा, अमेरिका में बॉस्केटबाल की सबसे बड़ी लीग होती है। वहां सात फीट तक डेढ़ क्विंटल वजनी पोल हैं। वहां कभी ऐसे पोल गिरने से घटना नहीं हुई। कहा, 2030 में देश राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। क्या उससे पहले ऐसे खेल ढांचे के उदाहरण दुनिया के सामने पेश किए जाएंगे। खेल मंत्री पूरे देश के खेल ढांचे की जांच करवाकर उचित कदम उठाएं।

पंजाब में खिलाड़ी की हत्या के सवाल पर यह बोले मान
पंजाब में खिलाड़ी की हत्या के सवाल पर मान ने कहा कि वह विषय कानून व्यवस्था का था लेकिन यह तो सरेआम खेल ढांचे से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि सांसद कोटे से मिली राशि को क्यों नहीं खर्च किया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। अगर समय पर खेल स्टेडियम में पैसे लग जाते तो आज हार्दिक जिंदा होता।
---------
पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष रखी ये मांगें
- हार्दिक राठी के परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए।

- परिवार को उचित आर्थिक सहायता मिले ताकि आगे गुजारे के लिए परेशानी न उठानी पड़े।
- गांव में हार्दिक राठी के नाम से खेल स्टेडियम बनाया जाए।
- स्टेडियमों की जांच कर मजबूत ढांचा विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed